
सांकेतिक चित्र, (फोटो साभार: canva.com)
उत्तराखंड में रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। शासन ने 44 आईएएस, आईएफएस और पीसीएस अफसरों के तबादले किए है। भारतीय प्रशासनिक सेवा से लेकर भारतीय वन सेवा और राज्य सिविल सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में भी बदलाव किया गया है।
उत्तराखंड में पांच जिलों के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं, जिनमें नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा शामिल है। आईएएस ललित मोहन रयाल को नैनीताल का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं, आईएएस गौरव कुमार को जिलाधिकारी चमोली, आईएएस अंशुल सिंह को अल्मोड़ा जिलाधिकारी बनाया गया है।
वहीं, आईएएस आकांक्षा कोंडे को जिलाधिकारी बागेश्वर बनाया गया है। आशीष कुमार भटगाई को जिलाधिकारी पिथौरागढ़ और आईएफएस पराग मधुकर धकाते को विशेष सचिव पंचायती राज बनाया गया है। नैनीताल जिलाधिकारी पद से वंदना सिंह को हटाते हुए उन्हें अब महानिदेशक कृषि एवं उद्यान विभाग के साथ अपर सचिव नियोजन की जिम्मेदारी दी गई है।
उत्तराखण्ड सरकार में कार्यरत IAS/PCS अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी। देखिए ट्रांसफर लिस्ट #Iasofficerstransfer#transfer#Uttarakhand pic.twitter.com/ofYhsi3sDv
— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) October 12, 2025
विनीत कुमार से अपर सचिव वन की जिम्मेदारी वापस लेते हुए अपर सचिव श्रम की जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस अधिकारी रणवीर सिंह चौहान से महानिदेशक कृषि एवं उद्यान की जिम्मेदारी वापस लेते हुए उन्हें आयुक्त खाद्य की जिम्मेदारी मिली है। धीराज गर्ब्याल को सचिव ग्रामीण विकास और ग्रामीण निर्माण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
भारतीय वन सेवा के अधिकारी पराग मधुकर को विशेष सचिव पंचायती राज बनाया गया है। विनोद गिरि गोस्वामी को पिथौरागढ़ जिलाधिकारी पद से हटाते हुए उन्हें अपर सचिव शहरी विकास विभाग और निदेशक शहरी विकास की जिम्मेदारी मिली है। दीप्ति सिंह से उद्यान विभाग निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी वापस ली गई है।