इजरायल पर हमास आतंकियों ने हमला बोल दिया है। समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार, गाजा पट्टी से इजरायल की ओर भारी मात्रा में रॉकेट दागे गए हैं। इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने इस हमले को युद्ध बताते हुए कह दिया है, कि दुश्मन को ऐसा जवाब दिया जाएगा, कि जैसा उन्होंने कभी स्वप्न में भी नहीं सोचा होगा। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इजरायल पर हुए आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “इजरायल पर आतंकी हमले से बेहद आहत हूँ। हमारी प्रार्थनाएँ एवं संवेदनाएँ निर्दोष पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ है। इस कठिन परिस्थिति में हम इजरायल के साथ एकजुटता से खड़े हैं।”
Deeply shocked by the news of terrorist attacks in Israel. Our thoughts and prayers are with the innocent victims and their families. We stand in solidarity with Israel at this difficult hour.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 7, 2023
इस बीच भारत के रुख पर इजरायल महावाणिज्य दूत कोब्बी शोशानी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, कि मैं उन हजारों संदेशों का धन्यवाद व आभार प्रकट करना चाहता हूं, जो मुझे भारत के लोगों से सुबह से मिल रहे हैं। आज का दिन इजरायल के लोगों के लिए दुख भरा है। पीएम मोदी द्वारा समर्थन करना हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इजरायल इन हमलों को करारा जवाब देगा।
समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, गाजा पट्टी से इजरायल की ओर भारी मात्रा में रॉकेट दागे गए है। इस हमले में लगभग 44 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने इस हमले को युद्ध बताया है। उन्होंने कहा, कि हमास आतंकियों ने इजरायल पर हमला किया है। हम युद्ध के लिए तैयार हैं और उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। बता दें, कि हमास आतंकियों के इस हमले को लेकर भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गाजा पट्टी से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ओफाकिम शहर में कई नागरिकों को बंधक बनाए जाने की खबर है। वहाँ कई आतंकियों को इजरायल की सेना ने ढ़ेर भी कर दिया है। कीबुत्ज के नागरिकों ने सेना से मदद की गुहार लगाई है, कि उन्हें बचाया जाए। हमास के बंदूकधारी आतंकी शहरों की सड़कों पर खुलेआम गोलीबारी करते हुए देखे जा सकते हैं। हमास ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वो इजरायल की मिलिट्री एम्बुलेंस पर बमबारी करता हुआ नजर आ रहा है।
गौरतलब है, कि इजरायल पर भूमि, जल और आकाश तीनों मार्गों से घुसपैठ हुई है। हमास ने उन वीडियोज को भी जारी किया है, जिनमें उसे इजरायली सैनिकों को बंधक बनाकर उनपर क्रूर अत्याचार करते हुए देखा जा सकता है। इजरायल में करीब 8 घंटे लगातार रॉकेट्स दागे गए हैं। गाजा पट्टी में हमास के 17 सैन्य परिसर और 4 मुख्यालय तबाह कर दिए गए हैं। इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है, कि 545 लोग अस्पतालों में भर्ती हुए हैं। 22 लोगों के मारे जाने की बात कही जा रही है।
दरसअल, इस क्षेत्र में यह खूनी संघर्ष कम से कम 100 साल से चला आ रहा है। यहां वेस्ट बैंक, गाजा पट्टी और गोलन हाइट्स जैसे इलाकों पर विवाद है। फिलिस्तीन इन इलाकों समेत पूर्वी यरुशलम पर अपना कथित दावा जताता है, वहीं, इजराइल यरुशलम से अपना हक छोड़ने को तैयार नहीं है, ऐसे में आए दिन हमास के आतंकी तनाव की स्थिति पैदा करते रहते है।
