मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार (7 अप्रैल 2023) को कालाढूंगी, नैनीताल में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण / शिलान्यास कार्यक्रम एवं स्वागत समारोह में प्रतिभाग किया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि “आप सभी के द्वारा दिए गए अपार समर्थन व सहयोग की वजह से ही राज्य बनने के पश्चात पहली बार किसी पार्टी ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाने का कीर्तिमान स्थापित किया। इस हेतु में देवतुल्य जनता को नमन करता हूं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कालाढूंगी (नैनीताल) में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर कालाढूंगी विधानसभा हेतु ₹95 करोड़ से अधिक लागत की 36 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। सीएम धामी ने इस अवसर पर 9159.04 लाख रुपये की 11 योजनाओं का शिलान्यास एवं 3752.70 लाख रुपये से निर्मित 11 प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया। इसके साथ ही नकल विरोधी कानून के समर्थन में युवा मोर्चा के साथियों द्वारा आयोजित आभार रैली में प्रतिभाग किया।
LIVE: कालाढूंगी, नैनीताल में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण / शिलान्यास कार्यक्रम एवं स्वागत समारोह में प्रतिभाग https://t.co/jNE4vA5wEW
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) April 7, 2023
राजकीय डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, ” नकल रोधी कानून लागू होने के पश्चात अभी तक राज्य में तीन प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित हो चुकी है, जिसमे लगभग 3 लाख से अधिक युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।सीएम धामी ने कहा, “हम किसी भी युवा का अहित नही होने देंगे। इस हेतु हमारी सरकार ने युवाओं के हित में देश का सबसे सख्त नकल रोधी कानून राज्य में लागू किया है।”
"हम किसी भी युवा का अहित नही होने देंगे। इस हेतु हमारी सरकार ने युवाओं के हित में देश का सबसे सख्त नकल रोधी कानून राज्य में लागू किया है। " : मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी। pic.twitter.com/s23x5jGi2H
— Office Of Pushkar Singh Dhami (@OfficeofDhami) April 7, 2023
सीएम धामी ने कहा, इन विभिन्न योजनाओं से कालाढूंगी क्षेत्र के 8 हजार से अधिक परिवारों को लाभ मिलेगा। आज इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुँचे कालाढूंगी क्षेत्र की देवतुल्य जनता का हृदय की गहराइयों से आभार। उन्होंने कहा, कि “सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास हमारी सरकार का मूलमंत्र है और आपकी हर समस्या के प्रति हमारी सरकार पूरी तरह से सजग और प्रयासरत है।”
इन विभिन्न योजनाओं से कालाढूंगी क्षेत्र के 8 हजार से अधिक परिवारों को लाभ मिलेगा। आज इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुँचे कालाढूंगी क्षेत्र की देवतुल्य जनता का हृदय की गहराइयों से आभार। pic.twitter.com/2feFtm4Nl4
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) April 7, 2023
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा, कि जनरल बिपिन रावत गढ़वाल ही नहीं अपितु देश का गौरव थे। राष्ट्र के प्रथम सीडीएस के नाम पर लैंसडौन का नामकरण करने हेतु केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। सीएम धामी ने कहा, कि प्रदेश में जल्द ही समान नागरिक संहिता कानून लागू होने जा रहा है। उन्होंने कहा, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में न भूतो न भविष्यति की तर्ज पर विकास हो रहा है।
