11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार बैठी आमिर खान और करीना कपूर खान की आगामी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Laal Singh Chaddha) को सोशल मीडिया पर बेहद तीखी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। लाल सिंह चड्ढा को सोशल मीडिया में जिस प्रकार का बायकॉट किया जा रहा है, उससे आमिर खान के होश उड़े हुए है। इनदिनों आमिर लगातार स्पष्टीकरण देते हुए दर्शको से फिल्म देखने के लिए गिड़गिड़ा रहे है। इसी बीच तेजतर्रार वीएचपी नेता साध्वी प्राची ने भी समाज से इस फिल्म का बहिष्कार करने की अपील की है।
तेजतर्रार नेता साध्वी प्राची ने अपने एक ट्विटर संदेश में “फरमानी नाज” का उल्लेख करते हुए लिखा, “फरमानी नाज ने जब भोलेबाबा पर भजन गाया, तो फतवा जारी हो गया। आमिर-करीना चाहते हैं, कि हिंदू उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा देखें। तुम एक भजन नहीं सुन सकते और हम पूरा फिल्म देखेंगे। ये नही चल सकता है। लाल सिंह चड्ढा का बहिष्कार करो। बता दें, फ़रमानी नाज इनदिनों शिव भजन गाने की वजह से कट्टरपंथियों और मौलानाओं के निशाने पर आ गयी है।
फ़रमानी नाज़ ने जब भोलेबाबा पर भजन गाया तो फतवा जारी हो गया – आमिर-करीना चाहते हैं की हिन्दू उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा देखें – तुम एक भजन नहीं सुन सकते और हम पूरा फिल्म देखेंगे – ये नही चल सकता है। लाल सिंह चड्ढा का बहिस्कार करो – जय भोले नाथ हर हर महादेव शिव शम्भू pic.twitter.com/CkCJihRTgb
— Dr. Prachi Sadhvi (@Sadhvi_prachi) August 2, 2022
बॉलीवुड द्वारा पोषित हिंदूफोबिया और आमिर खान की अपकमिंग फिल्म के विरोध में साध्वी प्राची लगातार अपनी आपत्ति दर्ज कर रही है। साध्वी प्राची ने दो दिन पहले एक ट्वीट में लिखा था, “लाल सिंह चड्ढा देखने की बजाय एक चड्डी लेकर रणवीर भिखारी को डोनेट करे। बॉलीवुड इतने नीच स्तर पर आ गया है। इनकी फिल्में देखना बंद कीजिए।” बता दें, कि रणवीर सिंह ने हाल ही में एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था। इसके विरोध में इंदौर के स्थानीय लोगों ने रणवीर के लिए कपड़े इकट्ठा करना शुरू किया था।
"लाल सिंह चड्डा" देखने की बजाय एक चड्डी लेकर रणवीर भिखारी को डोनेट करे..
बॉलीवुड इतने नीच स्तर पर आ गया है , इनकी फिल्में देखना बंद कीजिए
— Dr. Prachi Sadhvi (@Sadhvi_prachi) August 1, 2022
उल्लेखनीय है, कि आमिर खान की अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता टॉम हैंक्स की यादगार फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में करीना कपूर खान और नागा चैतन्य भी मुख्य किरदार निभा रहे है। पहले यह फिल्म 14 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन सुपरस्टार यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के खौफ के चलते आमिर खान ने फिल्म की रिलीज तारीख को आगे खिसका दिया था। अब 11 अगस्त को ये फिल्म अक्षय कुमार की ‘रक्षाबंधन’ से सिनेमाघरों में भिड़ेगी।
