![image credit twitter Office Of Pushkar Singh Dhami](https://www.rastradhwani.com/wp-content/uploads/2022/05/Office-Of-Pushkar-Singh-Dhami.jpg)
(फाइल फोटो)
उत्तराखंड का पौराणिक लोकपर्व इगास-बग्वाल के दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय अवकाश की घोषणा की है। उल्लेखनीय है, कि यह दूसरा अवसर है, जब उत्तराखंड में सांस्कृतिक लोकपर्व इगास को लेकर अवकाश की घोषणा की गई है। इससे पहले पिछले साल भी सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा इगास बग्वाल पर राजकीय अवकाश की घोषणा की गई थी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने ट्विटर संदेश में यह जानकारी देते हुए लिखा, कि “आवा! हम सब्बि मिलके इगास मनोला नई पीढ़ी ते अपणी लोक संस्कृति से जुड़ोला। लोकपर्व ‘इगास’ हमारु लोक संस्कृति कु प्रतीक च। ये पर्व तें और खास बनोण का वास्ता ये दिन हमारा राज्य मा छुट्टी रालि, ताकि हम सब्बि ये त्योहार तै अपणा कुटुंब, गौं मा धूमधाम से मने सको । हमारि नई पीढ़ी भी हमारा पारंपरिक त्योहारों से जुणि रौ, यु हमारु उद्देश्य च।”
हमारि नई पीढी भी हमारा पारंपरिक त्यौहारों से जुणि रौ, यु हमारु उद्देश्य च।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) October 25, 2022
मुख्यमंत्री धामी ने कहा, कि इगास बग्वाल उत्तराखंड वासियों की लोकसंस्कृति में एक विशेष स्थान रखती है। यह हमारी लोक संस्कृति का प्रतीक है। हम सब का प्रयास होना चाहिए, कि अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपरा को सदैव जीवित रखें। सीएम धामी ने कहा, कि नई युवा पीढ़ी हमारी लोक संस्कृति और पारम्परिक त्योहारों से जुड़ी रहे, ये हमारा एकमात्र उद्देश्य है।