सांकेतिक चित्र (फोटो साभार: Gemini Canvas /canva) AI
क्रिकेट के मैदान पर कई बार ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखकर दर्शक भी कुछ पल के लिए दुविधा में पड़ जाते है। दरअसल, कनाडा में खेले जा रहे सुपर 60 टूर्नामेंट के मैच में एक वाइड गेंद सीधा विकेटकीपर के ऊपर से छक्का चला गया, लेकिन अंपायर ने क्रिकेट के नियमों के मुताबिक उसे पांच रन ही दिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कनाडा सुपर60 टूर्नामेंट में टोरंटो सिक्सर्स और मिसिसॉगा मास्टर्स के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में अमेरिका के तेज गेंदबाज अली खान की एक बाउंसर इतनी ऊंची उठी, कि वह विकेटकीपर के सिर के ऊपर से निकलकर बाउंड्री लाइन के पार चली गई। कुछ पल के लिए लगा कि पोलार्ड के खाते में छक्का चला गया है।
हालांकि, गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ था। ऐसे में पोलार्ड के खाते में छक्का दर्ज नहीं किया जा सकता था। अंपायरों ने गेंद को वाइड करार दिया और गेंद के बाउंड्री के पार जाने पर चार अतिरिक्त रन दिए। इस तरह एक ही गेंद पर टोरंटो सिक्सर्स को कुल पांच रन मिले। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Ali Khan bowls a bouncer, and the ball goes for a SIX 🤯
He did what even the world’s fastest bowler, Shoaib Akhtar, could not do in his cricketing career. https://t.co/Djg5MZNfE3
— Brijendra Verma (@VermaJi_X) October 5, 2026
ICC के नियमों के अनुसार, वाइड बॉल पर एक रन की पेनल्टी लगती है, लेकिन अगर यही वाइड बॉल बाउंड्री को पार करती है, तो चार रन मिलते है। जिसकी वजह से वाइड का एक रन और चार बाउंड्री का रन मिलाकर कुल 5 रन दिए जाते है, लेकिन अगर यही वाइड बॉल छक्का चला जाता है, तो भी बल्लेबाजी करने वाली टीम को 5 रन ही मिलेंगे।
दरअसल, नियमों के मुताबिक बल्लेबाज को छह रन तभी मिलते हैं जब गेंद को बल्ले से मारा जाए और वह बिना किसी बाउंस के सीधे बाउंड्री लाइन के पार चली जाए। बिना बल्ले से छुए बाउंड्री तक पहुंचने वाली गेंद अपने आप छह रन नहीं दिलाती। ऐसी स्थिति में बाउंड्री के लिए चार रन ही मिलते हैं।
बता दें, कि यह मुकाबला कनाडा सुपर60 के पहले सेमीफाइनल में खेला गया था। टोरंटो सिक्सर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 130/4 का स्कोर बनाया। जवाब में मिसिसॉगा मास्टर्स की टीम 121/7 तक ही पहुंच सकी। वहीं गेंदबाज अली खान अमेरिका से खेलते हैं, पर वह पाकिस्तानी मूल के हैं। उनका जन्म पाकिस्तान में हुआ था।
