वैभव सूर्यवंशी की दलीप ट्रॉफी में तूफानी पारी, (फोटो साभार: X@BCCIdomestic)
दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल नंबर-1 में ईस्ट जोन का मुकाबला सेंट्रल जोन के साथ खेला जा रहा है। अपने डेब्यू मैच में गेंद से कमाल दिखाने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन के खिलाफ 81 गेंद में 92 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने सात चौके और सात छक्के लगाए।
सोमवार को बेंगलुरु के BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1 में सेंट्रल जोन के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी का कहर देखने को मिला है। हालांकि वो अपना पहला शतक लगाने से सिर्फ आठ रन से चूक गए। इस दौरान उन्होंने दलीप ट्रॉफी में पिछले 57 साल में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
सेंट्रल जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 266 रन बनाए। जवाब में ईस्ट जोन की पहली पारी जारी है। टीम ने 161 रन पर दो विकेट गंवाए। ईस्ट जोन के लिए अभिमन्यू ईश्वरन और वैभव सूर्यवंशी बल्लेबाजी के लिए उतरे। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 161 रनों की शानदार शतकीय साझेदारी निभाई।
सेमीफाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने सिंगल लेकर अपना खाता खोला। फिर दूसरे ओवर में यश ठाकुर को दो चौके जड़कर उन्होंने लय प्राप्त की। इसके बाद तो वैभव ने सेंट्रल जोन के गेंदबाज आर्यन पांडेय, यश ठाकुर, अरशद खान और सारांश जैन की जमकर धुनाई की। हालांकि, वह हर्ष दुबे की गेंद पर अरशद को कैच थमा बैठे।
The century partnership between Vaibhav Sooryavanshi and Abhimanyu Easwaran. pic.twitter.com/DeRCSvvgkb
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 31, 2026
गौरतलब है, कि वैभव ने ये कारनामा 15 साल और 157 दिन की उम्र में किया है, इससे पहले लक्ष्मण सिंह ने 1969 में 16 साल और 23 दिन की उम्र में दलीप ट्रॉफी में अर्धशतक जड़ा था। भारत के पूर्व लेग स्पिनर पीयूष चावला इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने दलीप ट्रॉफी में 2005 में 16 साल 307 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था।
बता दें, कि यह फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में सूर्यवंशी का दूसरा अर्धशतक है। इससे पहले उन्होंने पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन में बिहार के लिए खेलते हुए मेघालय के खिलाफ 33 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। वह अपने करियर में T-20 क्रिकेट में पहले ही चार शतक और आठ अर्धशतक लगा चुके हैं।