हनुमान चालीसा सुनकर सो जाता है, चीनी मूल का बच्चा,(चित्र साभार: Insta/ @sarajaneho)
सोशल मीडिया पर इन दिनों अमेरिका में रहने वाली चीनी मूल की एक महिला और उसके चार महीने के बच्चे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, महिला ने बताया है, कि जब उसका बच्चा रोता है, तो वो हनुमान चालीसा का वीडियो चला देती है, जिसके बाद बच्चा दो मिनट में सो जाता है।
रिपोर्ट्स में कहा गया है, कि चीनी मूल की महिला सारा जेन हो अमेरिका के लॉस एंजिल्स में रहती हैं। उन्होंने बताया, कि उन्हें हनुमान चालीसा के बारे में भारतीय दोस्तों ने बताया था। उन्होंने इसे पहली बार बर्निंग मैन कार्यक्रम के दौरान सुना था।
सारा को इसकी धुन और आवाज काफी शांत लगी। इसके बाद उन्होंने इसे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में भी शामिल कर लिया। सारा ने इंस्टाग्राम पर अपने बच्चें का रूटीन शेयर करते हुए बताया, कि जब उसका बेटा रोने लगता है, तब हनुमान चालीसा का वीडियो चला देती है।
चीनी मूल की महिला के मुताबिक, हनुमान चालीसा को सुनने के कुछ ही सेकंड के अंदर बच्चा शांत हो जाता है और करीब दो मिनट में उसकी आंख लग जाती है।
View this post on Instagram
महिला ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बच्चे की दिनचर्या से जुड़ी कई बातें भी शेयर की हैं। रिपोर्ट में बताया गया है, कि हनुमान चालीसा के अलावा महिला ब्रह्मा की लोरी भी सुनाती हैं। महिला की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स भी इसी अनुभव को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।
