सांकेतिक चित्र (फोटो साभार: freepik.com)
हल्दूचौड़ के जग्गीबंगर में एक परिवार उस समय दहशत में आ गया, जब उन्हें घर की पानी की टंकी में विशाल कोबरा दिखाई दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने 6 फीट लंबे ब्लैक कोबरा को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। दरअसल मानसून का मौसम शुरू होते ही जहरीले जीव-जंतुओं की गतिविधियां तेज हो गई हैं।
जानकारी के अनुसार, मानसून में पानी की टंकी में ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया। हल्दूचौड़ के जग्गीबंगर क्षेत्र निवासी दीप बमेठा जब रोज की तरह पानी की टंकी खोलने पहुंचे, तो अंदर कुंडली मारकर बैठा विशाल कोबरा दिखाई दिया।
इस दौरान दीप ने घबराने या सांप को भगाने की कोशिश करने के बजाय तुरंत टंकी को बंद कर दिया और परिवार के लोगों को दूर रहने की सलाह दी। इसके बाद वन विभाग को सूचित किया गया। सूचना पर गौला रेंज की वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद कोबरा को सुरक्षित टंकी से बाहर निकाला गया।
मानसून में रहें सतर्क! हल्द्वानी में पानी की टंकी में मिला ब्लैक कोबरा, मकान मालिक ने दिखाई समझदारी@SubodhUniyal1#HALDWANIBLACKCOBRA #HALDWANIBLACKCOBRARESCUE #BLACKCOBRAINWATERTANK
खबर का लिंक https://t.co/HngmKzPr82 pic.twitter.com/OOHdoF6R04— ETVBharat Uttarakhand (@ETVBharatUK) July 3, 2026
सांप को रेस्क्यू करने के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया। वन विभाग का कहना है, कि बारिश के मौसम में बिलों और निचले इलाकों में पानी भरने के कारण सांप सुरक्षित स्थानों की तलाश में घरों, पानी की टंकियों, स्टोर रूम और अन्य जगहों में पहुंच सकते है, इसलिए लोग पानी की टंकियां, बाथरूम, स्टोर और आसपास की झाड़ियों की नियमित जांच करें।
गौला रेंजर चंदन सिंह अधिकारी ने बताया, कि बरसात के कारण सांप अब लोगों के घरों तक पहुंचने लगे है। हल्दूचौड़ क्षेत्र में पानी की टंकी सहित अन्य स्थानों से 3 सापों को रेस्क्यू किया गया। उन्होंने लोगों से अपील की है, कि अगर वन्य जीव रिहायशी क्षेत्र में आते हैं, तो तत्काल वन विभाग को सूचित करें।
