दिल्ली धमाके के बाद दून पुलिस अलर्ट मोड पर
बुधवार 26 अगस्त को राजधानी देहरादून में दो शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसे लेकर सुबह आठ बजे से रात तक रूट डायवर्ट रहेगा। सुबह के समय बारावफात शोभायात्रा तो वहीं 10 बजे से भगवान टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए दून पुलिस ने यातायात प्लान जारी कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक, भगवान टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा का रूट शिवाजी धर्मशाला से टपकेश्वर मंदिर तक रहेगा। शोभायात्रा शिवाजी धर्मशाला से सहारनपुर चौक होते हुए झंडा बाजार होकर पल्टन बाजार से घंटाघर होकर बिंदाल होते हुए कैंट क्षेत्र से डाकरा बाजार होकर गढ़ी कैंट चौक से टपकेश्वर मन्दिर तक जाएगी।
दिनांक 26/08/2026 को शिवाजी धर्मशाला से श्री टपकेश्वर शोभायात्रा का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसके दृष्टिगत देहरादून शहर का यातायात प्लान निम्नवत् रहेगा।https://t.co/AoyUcfASy1 pic.twitter.com/T2HsUzeUVI
— Dehradun Police Uttarakhand (@DehradunPolice) August 25, 2026
यातायात प्लान सुबह आठ बजे से शुरू होकर रात में टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा के सम्पन्न होने तक लागू रहेगा। टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा के शिवाजी धर्मशाला से शुरू होने पर निरंजनपुर मंडी, लालपुल और मातावाला बाग कट से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले यातायात को जीएमएस रोड़ की ओर भेजा जाएगा।
इसके साथ ही ही प्रिंस चौक, रेलवे स्टेशन से आने वाले यातायात को रोक-रोक कर भेजा जाएगा। शोभायात्रा के सहारनपुर चौक पर पहुंचने से पहले बल्लीवाला से आने वाले वाहनों को कमला पैलेस की ओर व लक्ष्मण चौक से पार्क रोड़ की ओर भेजा जाएगा। घंटाघर से चकराता रोड जाने वाले यातायात को दिलाराम चौक की ओर से भेजा जाएगा।
इसके साथ ही बल्लूपुर की ओर से आने वाले यातायात को बल्लूपुर से किशननगर चौक, बिंदाल चौकी कट से दिलाराम चौक की ओर भेजा जाएगा। शोभायात्रा के पोस्ट ऑफिस पहुंचने पर वाटिका तिराहा से आने वाला यातायात आकाशगंगा तिराहा होते हुए पोस्ट आफिस की ओर भेजा जाएगा।
शोभायात्रा का पिछला हिस्सा डाकरा रोड़ पास करने पर यातायात सामान्य किया जाएगा। शोभायात्रा के मद्देनजर सभी प्रकार के लोडिंग वाहनों का समय सुबह 10:00 बजे से 20:00 बजे तक शहर क्षेत्र में प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
वहीं बुधवार सुबह आठ बजे शुरू होने वाली बारावफात की शोभायात्रा के साथ यातायात भी चलेगा। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस पटेलनगर मंडी, लालपुल, बल्लीवाला चौक और सहारनपुर चौक से यातायात को डायवर्ट करेगी। प्रिंस चौक से द्रोण कट जाने वाला यातायात को आंशिक रूप से चंदननगर कट होते हुए दून चौक की ओर भेजा जाएगा।
➡️दिनांक को 26/08/2026 को बारावफात शोभायात्रा के दृष्टिगत #यातायात_प्लान
👉समय प्रातः 08.00 बजे से समाप्ति तकhttps://t.co/5iCvUfbJVE pic.twitter.com/52wd4gCcvg
— Dehradun Police Uttarakhand (@DehradunPolice) August 25, 2026
तहसील चौक से प्रिंस चौक जाने वाले यातायात को रोक-रोक कर छोड़ा जाएगा। शोभायात्रा के दून चौक पहुंचने पर तहसील चौक से दून चौक जाने वाले यातायात को प्रिंस चौक की ओर भेजा जाएगा। क्रास रोड से आने वाले यातायात को मनोज क्लिनिक से मुख्य शाखा एसबीआई बैंक की ओर भेजा जाएगा।
एसपी ट्रैफिक जितेंद्र चौधरी ने बताया, देहरादून की सभ्रान्त नागरिकों और जनता से अपील है, कि शोभायात्रा मार्गो का प्रयोग न करते हुए अपने गंतव्य स्थान के लिये अन्य वैकल्पिक और डाइवर्जन मार्गो का प्रयोग कर देहरादून पुलिस को अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें।
