मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार (19 दिसंबर 2024) को पौड़ी जनपद के नयार घाटी में नयार फेस्टिवल का उद्घाटन किया। इस मौके पर सीएम धामी गंगा आरती में भी शामिल हुए। साथ ही मुख्यमंत्री ने एडवेंचर स्पोर्ट्स को भी हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा, कि एडवेंचर स्पोर्ट्स से नयार घाटी में साहसिक खेलों को बढ़ावा मिल रहा है।
सीएम धामी ने पौड़ी में आयोजित कार्यक्रम में पूर्वी नयार नदी में बनने वाली बहुउद्देशीय सतपुली झील का शिलान्यास किया। साथ ही लगभग ₹172 करोड़ 65 लाख की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने क्षेत्र से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। साथ ही मातृशक्ति द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया।
#WATCH | Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami inaugurates/lays the foundation stone of Satpuli Lake and various other development schemes at Ramlila Maidan, Satpuli, Pauri Garhwal pic.twitter.com/3XF3L2X8gd
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) December 19, 2024
मुख्यमंत्री धामी ने मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने बाबा केदार की भूमि से कहा था कि 21वीं सदी का यह तीसरा दशक उत्तराखंड होगा और इस कार्य की शुरुआत हो चुकी है। आज जिस झील का शिलान्यास किया गया है उसका लाभ आने वाली पीढ़ियों को भी होगा।”
“आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने बाबा केदार की भूमि से कहा था कि 21वीं सदी का यह तीसरा दशक उत्तराखंड होगा और इस कार्य की शुरुआत हो चुकी है। आज जिस झील का शिलान्यास किया गया है उसका लाभ आने वाली पीढ़ियों को भी होगा।”: मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी। pic.twitter.com/UcTuVZrZs7
— Office Of Pushkar Singh Dhami (@OfficeofDhami) December 19, 2024
सीएम धामी ने कहा, नयार घाटी के विकास और इस क्षेत्र को पर्यटन के लिहाज से विकसित करने के लिए सरकार पूरे प्रयास करेगी। उन्होंने कहा, देवप्रयाग में हर श्याम गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने देश विदेश से आए पर्यटकों से भी पर्यटन गतिविधियों में शामिल होने की अपील की।
उन्होंने कहा, कि प्रदेश में सड़क, हवाई कनेक्टिविटी के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विकास किया जा रहा है। प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र में वृहद स्तर पर निर्माण कार्य करवाए जा रहे हैं। सीएम धामी ने कहा, “हमारी सरकार पलायन जैसी वृहद समस्या को जड़ से समाप्त करने की दिशा में निरंतरता से कार्य कर रही है। प्रदेश में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के साथ ही स्थानीय उद्योगों में भी युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।”
"हमारी सरकार पलायन जैसी वृहद समस्या को जड़ से समाप्त करने की दिशा में निरंतरता से कार्य कर रही है। प्रदेश में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के साथ ही स्थानीय उद्योगों में भी युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।": मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी। pic.twitter.com/9WN2GVD84J
— Office Of Pushkar Singh Dhami (@OfficeofDhami) December 19, 2024
मुख्यमंत्री धामी ने कहा, कि प्रदेश सरकार ने पौड़ी में 100 फीट ऊंचा झंडा व पार्क का निर्माण, पौड़ी में त्रिशूल पार्क का निर्माण, पौराणिक केदारनाथ-बद्रीनाथ पैदल मार्ग को पुनर्जीवित किया है। साथ ही श्रीनगर में अलकनंदा नदी किनारे गंगा संस्कृति केंद्र का कार्य किया जा रहा है। धारी देवी मंदिर में सुधारीकरण कार्य, पौड़ी के पुराने कलेक्ट्रेट भवन को हेरिटेज भवन का रूप और श्रीनगर गोला पार्क का सौंदर्यकरण कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी, विधायक लैंसडाउन महंत दिलीप रावत, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र अंथवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष कोटद्वार वीरेंद्र रावत, जिलाध्यक्ष पौड़ी श्रीमती सुषमा रावत, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
