उफनते नाले में बह गई कार, दो की मौत, (फोटो साभार: ETVBharatUK/जागरण)
देहरादून जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्रेमनगर क्षेत्र में देर रात तेज बरसाती बहाव के बीच एक कार अनियंत्रित होकर पानी में बह गई। हादसे के वक्त कार में एक युवक और दो युवतियां सवार थी। जिनमें दो की मौत हो गई, जबकि एक युवती घायल हुई है।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात्रि थाना प्रेमनगर क्षेत्र के लोअर कंडोली, पौधा रोड स्थित कंडोली पुल के पास क्रेटा वाहन संख्या RJ 13 CE 5641 के तेज बरसाती बहाव में बहने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और अंधेरे और तेज बहाव के बीच सर्च अभियान शुरू किया।
#WATCH | Uttarakhand: Late at night, information was received about a car being swept away by strong rainwater near Kandoli Bridge on Poundha Road in the Lower Kandoli area under Prem Nagar Police Station. Upon receiving the information, an SDRF team from Dakpatthar, led by… pic.twitter.com/n7kPQ2D89J
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 1, 2026
सर्च अभियान के दौरान घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर एक युवती घायल अवस्था में मिली, जबकि युवक और दूसरी युवती के शव बरामद किए गए। बताया जा रहा है, कि कार में जयपुर, राजस्थान निवासी अक्षय (20) पुत्र मुकेश और दो युवतियां सवार थी।
इस हादसे के बाद प्रशासन ने लोगों से अपील की है, कि भारी बारिश के दौरान उफनते नालों और पुलों को पार करने का जोखिम न उठाएं। बारिश के समय पानी का बहाव अचानक तेज हो सकता है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है।