आगरा में पत्नी ने पति को मारकर शव बाथरूम में दफनाया (फोटो साभार : Brief News)
उत्तर प्रदेश के आगरा में पिछले 45 दिनों से लापता बताए जा रहे एक व्यक्ति की लाश उसके ही घर के बाथरूम में दफन मिली। आरोप है, कि महिला ने अपने पति की हत्या करने के बाद शव को घर के बाथरूम के फर्श के नीचे दबा दिया और फिर खुद ही पति के लापता होने की शिकायत पुलिस में भी दर्ज करा दी।
पुलिस के अनुसार, गुमशुदगी के मामले की जांच के दौरान पत्नी का व्यवहार संदिग्ध लगा, जिसके बाद फर्श को खोदा गया। शव मिलने के बाद पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं इस हत्याकांड में हर दिन नए सवाल खड़े हो रहे है। पुलिस को इस मामले में इस बात पर संदेह हो रहा है, कि क्या महिला यह सब अकेले कर सकती है?
न्यूज़18 की रिपोर्ट के मुताबिक, घर का बाथरूम करीब 10 फीट लंबा और 4.5 फीट चौड़ा है। इतने बड़े बाथरूम का पक्का फर्श कोई महिला अकेले कैसे तोड़ सकती है? फर्श तोड़ने के बाद करीब आधा फीट गहरा गड्ढा भी खोदा गया। पुलिस को शक है, कि इस काम में किसी बाहरी मददगार का हाथ जरूर है।
बता दें, कि आगरा के सिकंदरा स्थित प्राची टावर चौकी की रुनकता धाम कॉलोनी निवासी रूबी 18 मई को महिला पुलिस थाने पहुंचती है और बताती है, कि उसका पति सुरेंद्र शर्मा उम्र 45 वर्ष कई दिनों से लापता है। जिसके बाद पुलिस सुरेंद्र की तलाश में जुट जाती है। इस दौरान रूबी भी दिन-रात पुलिस के साथ पति को ढूंढने का नाटक करती है।
मामले में नया मोड़ तब आया, जब मृतक के भाई अनिल शर्मा लगातार अपनी भाभी रूबी से सुरेंद्र के बारे में पूछताछ करते रहे। हालांकि हर बार रूबी यही कहती रही, कि सुरेंद्र किसी काम से बाहर गए हैं और लौट आएंगे, लेकिन जब लगातार सवाल पूछे गए और सच्चाई जानने का दबाव बनायागया, तब रूबी ने कथित रूप से पूरा राज खोल दिया।
#WATCH | Agra, Uttar Pradesh: On Missing man's body recovered from house bathroom floor, ACP Hariparvat, Agra, Ameesha says, "… On 26 May 2026, a missing person report was filed at Sikandra police station concerning Surendra Sharma. During the investigation, police found that… pic.twitter.com/q52pEMqybk
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 4, 2026
रूबी ने बताया, कि उसने पति को खीर में 16 नींद की गोलियाँ मिलाकर दी। इससे वह मर गया। इस दौरान सास और बेटियां जेठ के घर गई हुई थी। उसने 400 रुपये देकर मिट्टी मंगवाई। बाथरूम का फर्श तोड़ा और शव को घसीटते हुए बाथरूम में लेकर गई। इसके बाद शव के ऊपर से नमक और मिट्टी डाली और उस जगह को समतल कर दिया।
इसके बाद 19 जून को मिस्त्री को बुलाकर बाथरूम के फर्श पर प्लास्टर कराया। रूबी ने बतया, कि जब फर्श सूख गया, तो वह खुद जेठ के घर पहुंच गई और वहां जाकर नाटक किया, कि सुरेंद्र चार दिन से घर नहीं आए है। इस खुलासे के बाद अब पुलिस इस बात की जाँच कर रही है, कि क्या सिर्फ नींद की गोलियों से किसी की जान जा सकती है?
पुलिस मौत की असली वजह जानने के लिए कंकाल की जाँच कर रही है। साथ ही पुलिस इस मामले में अवैध संबंधों के एंगल से भी जाँच कर रही है। सामान्य तौर पर जब कोई महिला इस तरह की वारदात को अंजाम देती है, तो उसके पीछे कोई गहरा राज होता है। इतनी सोची-समझी साजिश के पीछे अब पुलिस अज्ञात शख्स की भूमिका तलाश रही है।
