पंतनगर एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत किया
उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी की सरकार 23 मार्च को अपने चार साल पूरे करने जा रही है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में हैटट्रिक लगाने के लिए धामी सरकार चुनावी मोड में आ गई है। शनिवार 21 मार्च को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह धामी सरकार के 4 साल पूर्ण होने के अवसर पर हल्द्वानी में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप शामिल हुए।
पंतनगर एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत एवं अभिनंदन किया। हैलीपैड पर स्वागत करते हुए सीएम धामी ने राजनाथ सिंह को उत्तराखंडी टोपी पहनाई। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने गुलदस्ता देकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत किया। इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने भी सीएम धामी को आशीष देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।
हल्द्वानी में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री धामी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “2022 में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में हमने स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। उस समय मैंने कहा था कि हमारे ये धामी ‘धाकड़ धामी’ हैं, और अब मैं कहता हूं कि मुख्यमंत्री धाकड़ होने के साथ ही ‘धुरंधर धामी’ भी हैं।”
"2022 में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में हमने स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। उस समय मैंने कहा था कि हमारे ये धामी ‘धाकड़ धामी’ हैं, और अब मैं कहता हूं कि मुख्यमंत्री धाकड़ होने के साथ ही ‘धुरंधर धामी’ भी हैं।" : आदरणीय केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी। pic.twitter.com/FqjkEGbeQB
— Office Of Pushkar Singh Dhami (@OfficeofDhami) March 21, 2026
राजनाथ सिंह ने कहा, कि उत्तराखंड की यह भूमि वेदों और देवों की भूमि है। मैं उत्तराखंडवासियों के स्वभाव से अच्छी तरह परिचित हूं। यहां के लोगों में पर्वत सी अटलता देखने को मिलती है। उन्होंने कहा, कि उत्तराखंड आस्था, अध्यात्म और संस्कृति की भूमि है। यह ऋषि-मुनियों की धरती है। यह तपोभूमि है। यहां की ज्ञान, साधना और संस्कारों की परंपरा पूरे राष्ट्र को दिशा देती है।”
उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के दूसरे कार्यकाल के चार वर्ष पूरे हो रहे हैं। पिछले पाँच वर्षों से धामी जी मुख्यमंत्री हैं, जबकि 9 वर्षों से भाजपा की सरकार है। यह कार्यकाल असाधारण है। रक्षामंत्री ने कहा, कि चार वर्ष पूरे होने पर धामी जी ने चौका मारा है। छह वर्ष पूरे होने पर धामी जी छक्का मारने में भी कामयाब होंगे।”
हल्द्वानी (उत्तराखंड) में आयोजित विशाल जनसभा में संबोधन। https://t.co/f16Thiarr2
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) March 21, 2026
राजनाथ सिंह ने कहा, कि उत्तराखंड की धरती नारी सशक्तिकरण की भी भूमि है। यह कर्णावती, गौरा देवी और बछेंद्री पाल की धरती है। यहां की बेटियों ने अपने कार्यों से पूरे भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा, कि सरकारी सेवाओं में भी यहां महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। सरकारी नौकरियों में मातृशक्ति को 30 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा है।
केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा, कि सैनिकों के सम्मान में सैन्य धाम का निर्माण किया गया है। यहां चारधाम ऑल वेदर रोड पर काम चल रहा है। यह एक ऐतिहासिक परियोजना है। पहले यात्रियों को जोखिम भरी सड़कों पर सफर करना पड़ता था, अब इस परियोजना के माध्यम से सुरक्षित और हर मौसम में चलने योग्य सड़कों का निर्माण किया जा रहा है।
राजनाथ सिंह ने कहा, पहले उत्तराखण्ड में घोटाले होते थे, लेकिन अब यदि कोई घोटाला करता है तो उसका स्थान जेल होता है। 200 से अधिक भ्रष्टाचारियों को जेल पहुंचाकर उत्तराखंड सरकार ने स्पष्ट संदेश दे दिया है, कि कानून से ऊपर कोई नहीं है।उन्होंने कहा, कि हम सिर्फ सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि देश बनाने के लिए राजनीति करते है।
केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा, ki उत्तराखंड देवभूमि होने के साथ ही संस्कृति का भी केंद्र है, जिसकी पवित्रता बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा, आज पूरी दुनिया युद्ध से प्रभावित है। युद्ध के बीच हमारे प्रधानमंत्री ने अब तक भारत को संकट में नहीं फसने दिया है। मेरी जनता से अपील है, कि वो इस कार्य के लिए मोदी जी का समर्थन करें।
