प्रतीकात्मक चित्र, (फोटो साभार: freepik.com)
Homemade pizza की बात ही कुछ और है। आप चाहे तो बाजार में पहले से मौजूद पिज्जा बेस पर टापिंग्स लगा कर ओवन में बेक कर सकते हैं, परन्तु घर पर Pizza Dough और उस पर अपनी मनपसंद टापिंग्स लगा कर Mozzarella cheese से बना होममेड पिज्जा आपके स्वाद को कई गुना बढ़ा देगा।
आधुनिक पिज्जा की शुरुआत 18वीं और 19वीं सदी में इटली के नेपल्स शहर से हुई, जहाँ यह गरीब मजदूरों का एक सस्ता और झटपट तैयार होने वाला स्ट्रीट फूड था। दक्षिणी इटली के गाएटा शहर के एक लैटिन दस्तावेज में पहली बार ‘पिज्जा’ (Pizza) शब्द का उल्लेख मिलता है। 16वीं सदी में अमेरिकी महाद्वीप से यूरोप में टमाटर लाए गए।
शुरुआत में यूरोपीय लोग इसे जहरीला मानते थे, लेकिन 18वीं सदी के अंत तक नेपल्स के गरीब वर्ग ने अपनी चपटी रोटियों पर टमाटर डालना शुरू कर दिया। इटली के एकीकरण के बाद, राजा अम्बर्टो प्रथम और रानी मार्गेरिटा नेपल्स के दौरे पर गए। इस दौरान राफेल एस्पोसिटो ने रानी के लिए पिज्जा बनाया।
राफेल द्वारा रानी मार्गेरिटा के सम्मान में इटली के झंडे के रंगों वाला लाल (टमाटर), सफेद (मोज़ेरेला चीज़) और हरा (तुलसी के पत्ते) पिज्जा रानी को इतना पसंद आया, कि इस नाम ‘पिज्जा मार्गेरिटा’ पड़ गया। यहीं से आधुनिक पिज्जा ने आकार लिया।
पिज्जा आज दुनिया में सबसे अधिक खाये जाने वाला लोकप्रिय फूड है। वर्ष 1996 में डोमिनोज और पिज्जा हट ने भारत में अपने पहले आउटलेट खोले। भारतीय स्वाद के अनुसार इसमें पनीर टिक्का, तंदूरी चिकन और मसालेदार टॉपिंग्स जैसे बदलाव किए गए, जिसने इसे हर घर में लोकप्रिय बना दिया।
Ingredients for Pizza Dough:-
- मैदा 250 ग्राम
- Olive oil 3 बड़े चम्मच
- खमीर 1 छोटी चम्मच
- चीनी 1 छोटी चम्मच
- नमक 1/2 छोटी चम्मच
Ingredients for pizza toppings:-
- टमाटो सौस 4 बड़े चम्मच
- टमाटर 2 No.
- शिमला मिर्च 1 No.
- मशरूम 250 ग्राम
- mozzarella cheese 50 ग्राम
- काली मिर्च छोटी चम्मच
- ओलिव ओइल 1 बड़ा चम्मच
Pizza Dough बनाने की विधि
- पिज्जा बनाने के लिये एक छोटे चमच्च खमीर को आधे कप गुनगुना पानी में डालकर खमीर को सक्रिय होने के लिए रख दे।
- उसके बाद मैदा के आटे को किसी बर्तन में छान कर निकाल दीजिये।
- मैदा के आटे में खमीर ,नमक और चीनी और पानी के साथ अच्छी तरह से आटे को गूंधना शुरू करें कुछ देर बाद उसमे तेल मिला कर तब तक गूंथना जारी रखे जब तक आपको एक अच्छा आटे का मिश्रण न मिल जाए।
- आटे को गूंथने के बाद उसे किसी गहरे बर्तन में रखकर एक साफ़ कपडे के ढककर किसी गरम स्थान पर रख दीजिये
- पिज्जा के आटे को 3- 4 घंटे पहले लगा कर रख दिया जाता है।
How to make Pizza
- Homemade पिज्जा के लिये तैयार किये गए आटे को गोल कीजिये और बिलकुल थोड़ी सूखी मैदे की सहायता से ठोस समतल स्थान पर रखकर, बेलन से मोटा पिज्जा बेस बेल लीजिये।
- पिज्जा में प्रयोग में लायी जाने वाली सब्जिया जैसे टमाटर, शिमला मिर्च ,मशरूम को धो कर डंठल और बीज हटा कर पतले लम्बे टुकड़े काट लीजिये।
- ओवन को 220 degrees C तापमान पर पहले से गरम कीजिये।
- पिज्जा बेकिंग ट्रे पर थोड़ा सी सूजी छिड़क कर पिज्जा बेस के ऊपर टमाटो सौस डाल कर, किनारों से 1 सेमी. छोड़ते हुये, एक जैसी सतह फैलाइये।
- टमाटो सास के ऊपर, टमाटर स्लाइसेज और शिमला मिर्च और मशरूम के टुकड़े थोड़ी थोड़ी दूर पर लगाइये। ऊपर से कद्दूकस किया हुआ Mozzarella cheese डालिये।
- मोजेरिला चीज के ऊपर काली मिर्च को कूट कर नमक के साथ पिज़्ज़ा पर ऊपर से छिड़किए और अब पिज़्ज़ा के चारो ओलिव ऑयल भी डाल दीजिये इससे पिज्जा सतह पर चिपकेगा नहीं।
- इसके आलवा आपने होममेड पिज़्ज़ा की टापिंग्स वेज और नॉनवेज के हिसाब से रख सकते है, परन्तु जो भी टापिंग्स आप प्रयोग करे उनमे नमी नहीं होनी चाहिए वरना पिज्जा का बेस क्रस्ट अच्छा नहीं बनेगा।
