लेमन टी, (फोटो साभार: freepik.com)
भारतीय संस्कृति में चाय पूरी तरह से रच बस चुकी है। चाय के बिना सुबह का अखबार पड़ने का मन नहीं होता, मित्रो से मुलाकात में मजा नहीं आता और अब तो चाय राष्ट्रीय राजनीति में भी दखल रखने लगी हैं।
भारत में चाय पीने की आदत वर्षो पुरानी है और इतिहास में चाय का सर्वप्रथम वर्णंन जैन धर्म के संस्थापक महावीर जी के काल में मिलता हैं। जब उन्होंने ध्यान करना शुरू किया, तो जंगल में करीब 7 साल के प्रवास के दौरान खुद को जीवित रखने के लिए चाय की पत्तियों को चबाया करते थे।
भारत में अंग्रेजो के राज के दौरान 1834 में चाय होने की सबसे पहली खबर गवर्नर लॉर्ड विलियम बैंटिक को मिली। तक़रीबन एक साल मेहनत करने के बाद उन्होंने 1835 में असम के अंदर पहला चाय का बागान लगाया। इसके बाद अंग्रेजो के देखा-देखी चाय नामक यह पेय भारतीयों के बीच में भी लोकप्रिय होने लगा।
Lemon Tea एक हल्की, ताजगी भरी और सेहतमंद चाय है। भारत समेत अन्य देशो में चाय प्रेमी चाय के नए-नए फ्लेवर को डेवलप करते रहते हैं। नींबू के गुणों से युक्त चाय आजकल काफी लोकप्रिय हो रही हैं। लेमन टी का सेवन गरम और ठंडा दोनों प्रकार से किया जा सकता हैं।
नींबू की चाय के लाभ
लेमन टी के स्वास्थ्य के लिए फायदों को देखते हुए इसकी लोकप्रियता भी बढ़ी है। लेमन टी के द्वारा स्वास्थ्य समस्याओं से कुछ हद तक बचाव भी किया जा सकता हैं। Lemon Tea न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होते हैं।
प्राचीन काल से ही भारत में नींबू की खेती की जाती रही हैं। एक प्रकार के इस खट्टे फल का प्रयोग विभिन्न प्रकार के व्यंजनो में, भोजन को संरक्षित करने और स्वास्थ्य के लिए एक पोषक आहार के रूप में जरुरी माना गया हैं। गर्म नींबू की चाय पीने से मानसिक थकान कम होती है और ताजगी महसूस होती है।
जानकारी के अनुसार, नींबू का सेवन शरीर को डिटॉक्स करता हैं। साथ ही यह वजन को कम करने में भी सहायक हैं, क्योकि इसमें लो-कैलोरी होती हैं। इसके साथ ही नींबू इंसुलिन को बढ़ने से रोकने और हृदय संबंधी रोग के जोखिम और एंटीबैक्टीरियल एक्टिविटी में लाभदायक हो सकता हैं।
Hot लेमन टी बनाने की विधि:-
सामग्री ingredients
- पानी 1 कप
- टी-बैग 1 No.
- फ्रेश लेमन जूस 1 बड़ा चम्मच
- शहद 1 छोटा चम्मच
- लेमन टी बनाने के लिए एक कप पानी गरम करे।
- पानी में उबाल आने के बाद उसे एक कप में डाले और एक टी-बैग को ऊपर से डाल दे।
- 1 मिनट बाद जब टी-बैग अपना रंग छोड़ने लगे, तो एक नीबू को काट कर उसका जूस निकाल कर छान ले।
- उसके बाद कप में एक बड़ा चम्मच लेमन जूस और एक छोटा चम्मच शहद मिलाये और लेमन टी का गरमा गर्म सेवन करे।
- टी-बैग के अलावा आप चायपती का उपयोग भी कर सकते हैं।
Cold लेमन आइस टी बनाने की विधि:-
- आइस क्यूब 6-8 No.
- टी-बैग 1 No
- फ्रेश लेमन जूस 1 बड़ा चम्मच
- शहद 1 छोटा चम्मच
- पानी 1 कप
- सबसे पहले एक कप पानी गरम करे।
- पानी में उबाल आने के बाद उसे एक कप में डाले।
- एक टी-बैग को ऊपर से डाल दे।
- 1 मिनट बाद जब टी-बैग अपना रंग छोड़ने लगे तो कप में छाना हुआ एक बड़ा चम्मच लेमन जूस और एक छोटा चम्मच शहद मिलाये।
- उसके बाद एक बड़े साइज के कांच के गिलास में 6 से 8 आइस क्यूब डाले ध्यान रहे, कि आइस को गिलास के ऊपर तक भरना हैं।
- उसके बाद कप वाली गरम चाय को कांच के गिलास में पलट दे ।
- गिलास के ऊपर एक नीबू की स्लाइस काट कर लेमन आइस्ड टी की सजावट करे।
