सांकेतिक चित्र (फोटो साभार: Gemini Canvas /canva) AI
शादी समारोह में लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग करना दूल्हे को भारी पड़ गया। खुलेआम फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपित दूल्हे के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, शादी समारोह में एक के बाद एक फायरिंग कर दूल्हे ने दुल्हन और रिश्तेदारों के सामने रौब तो जमा लिया, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज हो गया। फायरिंग करने वाले युवक की पहचान योगेश कुमार निवासी टांडा मेहतौली, सुल्तानपुर, थाना लक्सर के रूप में हुई।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें वाटिका फार्म में आयोजित शादी समारोह के दौरान दूल्हा पिस्टल से फायर करता नजर आ रहा था। वीडियो सामने आने के बाद कनखल पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। जांच में सामने आया, कि बीती 26 जुलाई को लक्सर रोड पर स्थित फार्म में योगेश कुमार की शादी की पार्टी आयोजित की गई थी।
शादी का माहौल था… खुशियां थीं, दूल्हा-दुल्हन मौजूद थे और हर कोई इन पलों को कैमरे में कैद कर रहा था। लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हुआ, जिसने पूरे मामले को चर्चा में ला दिया।
हरिद्वार के कनखल स्थित वाटिका फार्म हाउस का शादी समारोह के दौरान हवाई फायरिंग किए जाने का वीडियो वायरल हो रहा।… pic.twitter.com/OZ0Tox672q
— bhUpi Panwar (@askbhupi) August 14, 2026
कनखल थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत के मुताबिक, वायरल वीडियो की जांच के दौरान फायरिंग करने वाले युवक की पहचान योगेश कुमार के रूप में हुई। उसके द्वारा शादी समारोह के दौरान लाइसेंसी पिस्टल से बिना अनुमति फायरिंग किए जाने की पुष्टि हुई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
बता दें, कि शादी समेत अन्य कार्यक्रमों में हर्ष फायरिंग की घटनाएं पूरे देश से अक्सर सामने आती रहती हैं, जहां किसी समारोह में लोग हर्ष फायरिंग करते हैं। तमाम मौकों पर ऐसे लोगों की जानें गई हैं, जिनका कोई कसूर नहीं था, बस उनकी गलती इतनी थी, कि वह ऐसे कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां हर्ष फायरिंग हुई।
गौरतरलब है, कि शादी समारोह और अन्य सार्वजनिक आयोजनों में लाइसेंसी हथियारों को बाहर निकालना और फायरिंग की अनुमति नहीं होती है। इसके बावजूद कई लोग सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने और अपना रुतबा दिखाने के चक्कर में हथियारों से फायरिंग करते हैं। प्रशासन द्वारा सख्ती के बावजूद लोग मानते नहीं हैं और शादी-जन्मदिन या अन्य मौकों पर हर्ष फायरिंग करते हैं।
