खुलेआम गुंडागर्दी करने वालों को पुलिस ने सिखाया सबक
हल्द्वानी की सड़को पर सरेआम हुड़दंग और हाथों में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने का वीडियो वायरल होने के मामले में नैनीताल पुलिस ने एक्शन लेते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को संरक्षण में लेकर परिजनों के सुपुर्द किया गया। इसके अलावा पुलिस ने दो मोटरसाइकिलें भी सीज की है।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार 14 अगस्त की शाम दो मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ बिगड़ैल युवकों का सरेआम हुड़दंग मचाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में युवक हाथों में बेल्ट लहराते और सड़क पर आने-जाने वाले लोगों को डराते नजर आए।
वीडियो सामने आते ही नैनीताल एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया और हल्द्वानी कोतवाली पुलिस को आरोपितों की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और अन्य माध्यमों से वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पहचान शुरू की।
🚨 वायरल वीडियो पर SSP मंजूनाथ टीसी का तूफानी एक्शन! 🚔
हाथ में बेल्ट लहराकर सरेआम लोगों को डराने और हुड़दंग मचाने वाले हुड़दंगियों पर नैनीताल पुलिस की तत्काल कार्रवाई।
✅ 04 आरोपी गिरफ्तार
👮♂️ 02 नाबालिग संरक्षण में लेकर परिजनों के सुपुर्द
🚘 02 वाहन सीज@uttarakhandcops pic.twitter.com/E08biCIZnk— Nainital Police Uttarakhand (@nainitalpolice_) August 15, 2026
हुड़दंग करने वाले आरोपितों की पहचान होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं जांच के दौरान दो नाबालिग भी सामने आए, जिन्हें पुलिस ने संरक्षण में लेकर काउंसलिंग के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के मुताबिक, एक युवक शराब के नशे में पाया गया।
उसके खिलाफ शराब पीकर वाहन चलाने और हुड़दंग करने के मामले में नियमानुसार कार्रवाई की गई है। अन्य आरोपितों के खिलाफ भी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मौके से दोनों मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।
इनमें एक बिना नंबर प्लेट की सीडी डीलक्स/प्लैटिना बाइक थी, जिसके कोई वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किए गए। वहीं दूसरी बाइक रॉयल एनफील्ड थी, जिसका नंबर UK04AS-4102 बताया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है, कि सड़क पर दबंगई हो या राहगीरों को डराने की कोशिश, ऐसे किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एसएसपी डॉक्टर मंजू नाथ टीसी ने कहा, कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऐसे वीडियो, जिनसे सार्वजनिक शांति और कानून-व्यवस्था प्रभावित होती है, उन पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी।
