घुड़चढ़ी के दौरान जीजा ने सालों को पहनाई 1-1 करोड़ नोटों की माला, (फोटो साभार: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो)
शादियों के सीजन में आपने दूल्हे को फूलों और नोटों की माला पहने तो खूब देखा होगा, लेकिन सुरीर के गांव नगला फोंदा में शनिवार को हुई एक घुड़चढ़ी ने सबको हैरान कर दिया। दरअसल, यहां जीजा ने अपने सालों को एक-एक करोड़ रुपये के नोटों से बनी माला पहनाई। जीजा के इस अनोखे अंदाज की चर्चा अब पूरे क्षेत्र में हो रही है।
जानकारी के अनुसार, बीते शनिवार को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला फौदा में योगेंद्र सिंह और कुशलपाल सिंह के बेटे प्रशांत और कान्हा राघव की घुड़चढ़ी निकाली जा रही थी। दोनों की शादी गोवर्धन के एक मैरिज होम में गांव मुड़सेरस निवासी युवतियों के साथ होनी है।
घुड़चढ़ी की रस्म के दौरान उनके जीजा योगेश कुमार उर्फ भूरा ठाकुर निवासी गांव नंदोला, कामां (राजस्थान) ने अपने सालों को खास तोहफा देने का फैसला किया। उन्होंने दोनों दूल्हों को एक-एक करोड़ रुपये के नोटों से बनी विशालकाय माला पहनाई। ये नजारा देख गांव के महिला और पुरुषों के अलावा अन्य रिश्तेदार भी दंग रह गए।
मथुरा: घुड़चढ़ी में जीजा ने सालों को पहनाई एक-एक करोड़ की नोटों की माला, वीडियो वायरल
मथुरा। सुरीर थाना क्षेत्र के गांव नगला फोंदा में शनिवार को एक अनोखी घुड़चढ़ी चर्चा का विषय बन गई। राजस्थान के कामां क्षेत्र के गांव नंदोला निवासी जीजा योगेश कुमार उर्फ भूरा ठाकुर ने अपने सालों प्रशांत और कान्हा राघव को 500-500 रुपये के नोटों से बनी एक-एक करोड़ रुपये की माला पहनाई।
बताया जा रहा है कि दोनों मालाएं करीब 100- फीट लंबी थीं। मालाओं का वजन और लंबाई इतनी अधिक थी कि उन्हें संभालने के लिए कई लोगों को जुटना पड़ा। छत से दोनों दूल्हों को मालाएं पहनाई गईं। इस अनोखी घुड़चढ़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसकी खूब चर्चा कर रहे हैं।
— Hemendra Tripathi 🇮🇳 (@hemendra_tri) November 22, 2026
बताया जा रहा है, कि दोनों मालाएं करीब 100 फीट लंबी थी। मालाओं का वजन और लंबाई इतनी अधिक थी, कि उन्हें संभालने के लिए कई लोगों को जुटना पड़ा। छत से दोनों दूल्हों को मालाएं पहनाई गईं। इस अनोखी घुड़चढ़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसकी खूब चर्चा कर रहे हैं।
दोनों दूल्हे प्रशांत व कान्हा राघव भाकियू भानु के किसान नेता महावीर स्वामी के भतीजे बताये जा रहे है और मार्बल व पत्थर के शोरूम संचालक है। जबकि जीजा योगेश कुमार गांव के सरपंच हैं। जीजा के इस अनोखे अंदाज का वीडियो देख लोग अचंभित है।
