भारत ने लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड, (चित्र साभार: IndiaToday)
एशियन गेम्स 2026 पुरुष क्रिकेट के फाइनल मैच में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हरा दिया है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 211 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 68 रन और तिलक वर्मा ने भी तूफानी अंदाज में 51 रन की पारी खेली थी। बता दें, कि इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर गोल्ड जीता था।
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। वैभव सूर्यवंशी ने दूसरे ओवर में लगातार छक्के लगाकर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन अगले ही ओवर में स्लॉग रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश में कैच थमा बैठे। वैभव ने 9 गेंदों पर 15 और सैमसन ने 4 गेंदों पर 2 रन बनाए।
हालांकि, अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 61 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 7 छक्के और 3 चौके लगाए। वह 93 के स्कोर पर तीसरे विकेट के रूप में आउट हुए। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने 24 गेंदों पर 21 और ईशान किशन ने 18 गेंदों पर 20 रन बनाए। इसके बाद उपकप्तान तिलक वर्मा ने 22 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए।
India secure gold in the men’s competition at Asian Games 2026 with a win over Pakistan 🏅💪
📝: https://t.co/slT5mVBGCO pic.twitter.com/7ADV9JXLMH
— ICC (@ICC) October 3, 2026
वहीं 212 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। साहिबजादा फरहान 11 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुए, जबकि उस्मान खान सिर्फ 3 रन बना सके। तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद हसन नवाज और सईम अयूब ने पाकिस्तान की पारी को संभाला।
हसन नवाज ने 51 गेंदों में 96 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 5 चौके और 7 छक्के लगाए, लेकिन उनकी यह पारी पाकिस्तान को लक्ष्य तक नहीं पहुंचा सकी। अंतिम ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा और पाकिस्तान को 192 रन पर पवेलियन वापस भेज दिया। भारत की ओर से अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे ने दो-दो विकेट लिए।
बता दें, कि पाकिस्तान को हराने के साथ ही भारत ने एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट का गोल्ड मेडल लगातार दूसरी बार जीत लिया। फाइनल में हार के बावजूद पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। भारतीय टीम के लिए यह जीत अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी तथा गेंदबाजों के संतुलित प्रदर्शन का परिणाम रहा।
गौरतलब है, कि भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं और मुकाबले के साथ एक बार फिर हैंडशेक का मुद्दा चर्चा में रहा। एशिया कप से लेकर ICC टूर्नामेंट तक भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। अब एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में भी यही रुख कायम रहा।
