पंजाबी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर,(फोटो साभार: सोशल मीडिया)
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोप है, कि मंजीत कौर को चंडीगढ़ से अगवा किया गया था। उसके बाद मारपीट करके उन्हें मोरिंडा के पास जिंदा जला दिया गया। मंजीत कौर के इंस्टाग्राम पर 1.4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। जहां वह रेगुलर रील्स और प्रमोशनल कंटेंट शेयर करती थी।
जानकारी के मुताबिक, 28 वर्षीय मंजीत कौर की मौत 26 अगस्त को चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज के दौरान हुई। पुलिस ने बताया, कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 103 (1) (हत्या) और 140 (1) (अपहरण) के तहत मामला दर्ज किया गया है। हरियाणा निवासी मंजीत कौर खरड़ में किराए के मकान में रह रही थी।
पीड़िता की मां की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस ने दो संदिग्धों के खिलाफ अपहरण और हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोप है, कि शुभि और पिंडा नाम के दो लोगों ने 3 जुलाई की देर रात मंजीत को सेक्टर 34 में शराब की दुकान के पास मिलने के लिए बुलाया। वहां पहुंचने पर मंजीत को जबरदस्ती कार में बिठाया और मोरिंडा ले गए।
शिकायत के अनुसार, उसके साथ मारपीट की गई। उन्हें शहतूत के पेड़ से बांधा गया और जिंदा आग के हवाले कर दिया गया। इसके बाद दोनों मौके से भाग गए। बताया जा रहा है, कि इस दौरान मंजीत का एक और परिचित घटनास्थल पर पहुंचा और उसने कंबल की मदद से आग बुझाई।
Social Media influencer Manjeet Kaur died after fighting for her life at PGIEMR, Chandigarh for 54 days.
On 3rd July She was kidnapped from sector 34 Chandigarh by two of her acquaintances and taken to a forest near Morinda where she was tied to a tree and set on fire. She…— The Story Teller (@IamTheStory__) August 29, 2026
मंजीत मां ने आरोप लगाया, कि उनकी बेटी को 5 अगस्त को होश आ गया था, लेकिन मोहाली की खरड़ पुलिस को उसका बयान दर्ज करने के लिए सूचना देने के बावजूद पुलिस नहीं आई। हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा, कि उन्होंने परिवार का पूरा सहयोग किया। वहीं मामले में अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
चंडीगढ़ की डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (साउथ) गुरजीत कौर ने कहा, कि पुलिस इस घटना के पीछे के लोगों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज और दूसरे सबूतों की जांच कर रही है, साथ ही कथित अपहरण से जुड़ी परिस्थितियों का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है। हत्या के पीछे की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
बता दें, कि इंस्टाग्राम पर मंजीत कौर के लगभग 146,000 फ़ॉलोअर्स थे। उनकी पोस्ट में कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स को प्रमोट करने वाली रील्स और फेमस पंजाबी व हरियाणवी गानों वाले वीडियो शामिल थे। उनका एक यूट्यूब चैनल भी था जिसके लगभग 3,930 सब्सक्राइबर्स थे, जहां वह फ़ैमिली व्लॉग्स पोस्ट करती थी।