BJP राष्ट्रीय अक्ष्यक्ष नितिन नवीन, (फोटो साभार: X@TV9Bharatvarsh)
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है। नई टीम में राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा उत्तराखंड से तीरथ सिंह रावत को जगह दी गई है। तीरथ सिंह रावत को नितिन नवीन की टीम में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
एएनआई की एक्स पोस्ट के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार (17 अगस्त 2026) को पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार, नई टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
BJP chief Nitin Nibin announces names of new office bearers.
Vasundhara Raje Scindia, Tirath Singh Rawat, Ram Madhav, Baijyant Jay Panda, D Purandeshwari, Rekha Verma, Varshaben Narendrabhai Doshi, Bharti Pravin Pawar, Manpreet Singh Badal, Lal Singh Arya, M. Nagaraja, Tariq… pic.twitter.com/dnPE95CDVY
— ANI (@ANI) August 17, 2026
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में राम माधव और वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा बैजयंत जय पांडा, डी पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, एम. नागराजा, तारिक मंसूर और मधुचंद्र को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है।
नई टीम में स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। दोनों नेताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि पीयूष गोयल राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष होंगे। बीजेपी ने संदीप पाठक, अनिल एंटनी, रोहन गुप्ता समेत 16 सचिव बनाए है।
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा है, “भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं एवं शुभकामनाएं। अनुभव और ऊर्जा से समृद्ध यह टीम आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में संगठन को नई गति प्रदान करेगी।”
Heartiest congratulations and best wishes to all the newly appointed office bearers of the Bharatiya Janata Party’s National Team.
With a blend of experience and energy, this team will give new momentum to the organisation under the guidance of Hon’ble Prime Minister Shri… pic.twitter.com/JaNKozwo4H
— Nitin Nabin (@NitinNabin) August 17, 2026
उल्लेखनीय है, कि बीजेपी की नई सूची में राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के नेताओं को शामिल किया गया है। केंद्रीय संगठन में अलग-अलग राज्यों के नेताओं को जिम्मेदारी दिए जाने से राष्ट्रीय स्तर पर संगठन के विस्तार और समन्वय को मजबूत करने का संकेत मिलता है।
