बलोचिस्तान के क्वेटा में भीषण फिदायीन हमला, (फोटो साभार: Amar Ujala)
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को सेना के जवानों को ले जा रही एक ट्रेन को निशाना बनाकर बड़ा धमाका किया गया। इस फिदायीन हमले में कम से कम 24 लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि 100 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं। धमाके के कारण पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई, जबकि आसपास स्थित घरों और वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
पाकिस्तान के एक पुलिस अधिकारी ने स्थानीय मीडिया को बताया, कि मृतकों में सेना के जवान भी शामिल हैं। यह भीषण धमाका बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के पास चमन फाटक रेलवे स्टेशन के नजदीक हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह धमाका उस इलाके में हुआ, जहां आमतौर पर सुरक्षा बलों की तैनाती रहती है।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई की एक्स पोस्ट के अनुसार, ट्रेन क्वेटा से पेशावर जा रही थी और उसमें फौजी अपने परिवारों के साथ सफर कर रहे थे। कई लोग ईद की छुट्टियाँ मनाने के लिए जा रहे थे। ट्रेन जब क्वेटा में चमन पट्टक इलाके में एक सिग्नल पार कर रही थी, उसी दौरान विस्फोटकों से भरी एक गाड़ी ने ट्रेन के एक डिब्बे को टक्कर मारी, जिससे जोरदार धमाका हुआ।
#WATCH | Quetta, Pakistan: An explosion took place at the Quetta railway track, injuring more than 50 people and atleast 24 people died in this accident. The blast derailed a cargo train, and gunfire was heard afterwards: Reuters
(Video Source: Reuters) pic.twitter.com/j72GwiTTUe
— ANI (@ANI) May 24, 2026
बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) की मजीद ब्रिगेड ने इस ‘फिदायीन हमले’ की जिम्मेदारी ली है। बीएलए ने दावा किया है, कि हमले में ट्रेन में यात्रा कर रहे पाकिस्तानी फौजियों को निशाना बनाया गया था। वहीं सोशल मीडिया में सामने आई तस्वीरों और वीडियो में ट्रेन का एक डिब्बा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर किनारे पलटा हुआ दिखाई दिया।
