PM मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया, (फोटो साभार: अमर उजाला)
उत्तर प्रदेश के जेवर में बहुप्रतीक्षित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शनिवार (28 मार्च 2026) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भव्य उद्घाटन कर दिया है। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट परिसर का निरीक्षण भी किया। बता दें, कि लगभग 11,200 करोड़ रुपये के निवेश से बने जेवर एयरपोर्ट की सालाना क्षमता करीब 7 करोड़ यात्रियों की है।
उद्घाटन समारोह में उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन आपको करना है। मैंने तो केवल पर्दा हटाया है, आप लोग उद्घाटन के असली हकदार है। अपने मोबाइल की लाइट जलाइए और उद्घाटन कीजिए।”
The inauguration of Phase-I of Noida International Airport marks a major step in Uttar Pradesh’s growth story and India’s aviation future. https://t.co/8OLduHTZU8
— Narendra Modi (@narendramodi) March 28, 2026
उन्होंने कहा, मैं जहां देख रहा हूं सब युवा दिखाई दे रहे हैं। आज हम विकसित भारत विकसित यूपी का नया अध्याय शुरू कर रहे हैं।पीएम मोदी ने कहा, कि आज देश के सबसे अधिक इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाले राज्य में हो गया है यूपी। आज मेरे लिए गर्व और प्रसन्नता के दो कारण हैं। पहला इसका शिलान्यास करने का मौका दिया फिर उद्घाटन का मौका दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कि पिछले करीब एक महीने के भीतर ही वेस्ट यूपी को विकास के चार बड़े प्रोजेक्ट मिल गए हैं। सबसे पहले ग्रेटर नोएडा में उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट की स्थापना हुई। इसके बाद दिल्ली से मेरठ तक रैपिड ट्रेन का तोहफा मिला। तीसरे नंबर पर मेरठ को मेट्रो मिली और आज जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन हो रहा है।
उन्होंने कहा, कि पिछले एक महीने से पश्चिम एशिया में युद्ध चल रहा है और दुनिया कितनी चिंतित है, आप देख सकते हैं। युद्ध की वजह से भोजन, पेट्रोल, डीजल, गैस, कोयला और अन्य जरूरी चीजों पर असर पड़ा है। हमारा देश ऐसे संकट में भी अपने नागरिकों की ताकत के दम पर पूरी शक्ति से इस संकट से लड़ रहा है।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा, “भारत बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस, जहाँ युद्ध चल रहा है इससे प्रभावित इलाके से मँगाता है। इसलिए सरकार हर वो कदम उठा रही है जिससे सामान्य परिवारों पर, किसानों पर इस संकट का बोझ ना पड़े। संकट के समय में भी भारत ने अपने तेज विकास को जारी रखा है।
आज पूरा विश्व चिंतित है, पश्चिम एशिया में एक महीने से युद्ध चल रहा है।
युद्ध की वजह से कई देशों में खाने-पीने का सामान, पेट्रोल, डीजल, गैस, खाद जैसी कई जरूरी चीजों का चारों तरफ संकट पैदा हो गया है।
हर देश इस संकट का सामना करने की कोशिश कर रहा है, और हमारा भारत भी पूरी शक्ति से… pic.twitter.com/lTuSNqFR5U
— BJP (@BJP4India) March 28, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज का कार्यक्रम भारत की नई भावना को दर्शाता है। ऐसे समय में जब पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और भोजन, ईंधन तथा उर्वरक जैसी जरूरी चीजों की कमी के कारण दुनिया चिंतित है, भारत पूरी ताकत के साथ इस संकट का सामना कर रहा है। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है, कि इसका बोझ आम परिवारों और किसानों पर न पड़े।”
गौरतलब है, कि दिल्ली से करीब 80 किलोमीटर दूर स्थित इस अत्याधुनिक एयरपोर्ट का पहला चरण पूरी तरह तैयार हो चुका है। 3,900 मीटर लंबे रनवे के साथ यह एयरपोर्ट बड़े विमानों के संचालन में सक्षम है और यहाँ इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) तथा आधुनिक एयरफील्ड लाइटिंग की मदद से हर मौसम में 24 घंटे उड़ानें संचालित की जा सकेंगी।
इसे एशिया के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट्स में गिना जा रहा है। एयरपोर्ट को यमुना एक्सप्रेसवे के जरिए बेहतरीन सड़क कनेक्टिविटी दी गई है, वहीं रेल और मेट्रो से जोड़ने की योजना भी इसे एक मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट हब बनाती है। पर्यावरण के लिहाज से भी यह एयरपोर्ट खास है, जहाँ ऊर्जा-कुशल तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है।
