सांकेतिक चित्र
वैज्ञानिक और खगोलीय दृष्टि से आज शनिवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है। आज पूरी दुनिया में अर्थ आवर डे (Earth Hour Day) का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर पूरे विश्व में 1 घंटे तक गैर जरूरी लाइट्स बंद रहेंगी। भारत में इसका समय रात 8:30 से 9:30 बजे तक है। इसी क्रम में उत्तराखंड में भी इस समय पर एक घंटे के लिए बिजली बंद रहेगी।
जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड शासन ने 28 मार्च, 2026 की रात्रि 8:30 बजे से 9:30 बजे तक ‘Earth Hour’ मनाने का निर्णय लिया है। इस दौरान प्रदेशवासियों से एक घंटे के लिए सभी गैर-जरूरी लाइट एवं विद्युत उपकरण बंद रखने की अपील की गई है।
उत्तराखण्ड शासन ने 28 मार्च, 2026 की रात्रि 8:30 बजे से 9:30 बजे तक 'Earth Hour' मनाने का निर्णय लिया है। इस दौरान प्रदेशवासियों से एक घंटे के लिए सभी गैर-जरूरी लाइट एवं विद्युत उपकरण बंद रखने की अपील की गई है।
यह पहल प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा…
— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) March 27, 2026
यह पहल प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही है। यह अभियान WWF India, नई दिल्ली के पत्र के क्रम में संचालित किया जा रहा है।
सरकार ने प्रदेश के सभी नागरिकों से इस वैश्विक पर्यावरणीय पहल में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए निर्धारित समयावधि के दौरान एक घंटे के लिए गैर-जरूरी विद्युत उपकरणों को बंद रखने का आह्वान किया है। धामी सरकार ने सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों से इस एक घंटे के दौरान गैर जरूरी लाइट्स बंद रखने की अपील की है।
गौरतलब है, कि अर्थ आवर डे लोगों को पर्यावरण बदलाव, ग्लोबल वार्मिंग और प्रकृति संरक्षण जैसे गंभीर मुद्दों के बारे में जागरूक करता है। एक घंटे के लिए गैर जरूरी लाइट्स ऑफ करने से अच्छी खासा मात्रा में विद्युत ऊर्जा की बचत हो है। इससे जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम होती है। ये अभियान विश्व भर की जनता को एक संयुक्त प्रयोजन के लिए एकजुट करता है।
सामान्य तौर पर अर्थ आवर डे हर वर्ष होने वाला एक वार्षिक आयोजन है, लेकिन इसका प्रभाव काफी लंबे समय तक रहता है। इस दिन रात के समय पूरी दुनिया में एक घंटे के लिए बिजली की खपत को बंद कर दिया जाता है और हर जगह सिर्फ अंधकार रहता है। इस कारण इसे अर्थ आवर कहा जाता है।
