अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी की प्रेस वार्ता
उत्तराखंड में प्रस्तावित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत प्री-एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है। दरअसल, पिछले साल दिसंबर महीने में शुरू हुई प्री-एसआईआर प्रक्रिया के तहत 27 मार्च 2026 तक प्रदेश भर में 85.50 फीसदी मतदाताओं की मैपिंग हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने शुक्रवार (27 मार्च 2026) को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कान्फ्रेंस कर आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों और प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया, कि सीईओ डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशन में प्रदेश में आगामी SIR के दृष्टिगत प्री-SIR फेज में 85 प्रतिशत से अधिक मैपिंग का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया, कि आगामी अप्रैल माह से प्रदेश में और भी सघन डोर-टू-डोर अभियान चलाकर कम मैपिंग वाले बूथ पर स्पेशल फोकस करते हुए मैपिंग का कार्य पूर्ण किया जाएगा।
उन्होंने बताया, कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में प्रत्येक बूथ पर एब्सेंट, शिफ्टेड और डेथ (ASD) सूची तैयार की जा रही है ताकि मतदाता सूची के शुद्धिकरण कार्य और गहनता से किया जा सके।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने आज सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कान्फ्रेंस कर आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों और प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ जोगदंडे ने बताया कि सीईओ डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम के… pic.twitter.com/UTLkZHi9Hf
— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) March 27, 2026
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने बताया, कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए “बुक ए कॉल विद बीएलओ” के फीचर की सुविधा प्रदान की जा रही है, जिसमें मतदाता एक क्लिक पर अपने बीएलओ के साथ कॉल बुक करा सकते हैं।
इसके लिए मतदाता https://voters.eci.gov.in वेबसाइट पर विजिट करके या ECI-NET मोबाइल ऐप को डाउनलोड कर कॉल बुक कराई जा सकती है। कॉल बुक कराने के बाद दो दिन के भीतर बीएलओ द्वारा मतदाता से स्वयं संपर्क किया जाएगा। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों से शत प्रतिशत बूथ लेवल एजेंट्स नियुक्त करने का आग्रह किया है।
उन्होंने बताया, कि वर्तमान में प्रदेश में 11,733 पोलिंग बूथों के सापेक्ष सभी दलों द्वारा 19,116 बीएलए की ही नियुक्ति हुई है। उन्होंने बताया, कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा 9,276, कांग्रेस पार्टी द्वारा 9506, सीपीआई (एम) द्वारा 217, बीएसपी द्वारा 117 बीएलए की नियुक्ति की गई है।
