पाकिस्तान ने काबुल के अस्पताल को बनाया निशाना (चित्र साभार: X Hamdullah Fitrat)
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया है। पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से काबुल स्थित अस्पताल की इमारत अब खंडहर में तब्दील हो गई है। चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार नजर आ रहा है। इस हमले में 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है।
सोमवार की देर रात पाकिस्तान की ताजा एयरस्ट्राइक में काबुल स्थित एक ड्रग रीहैबिलिटेशन अस्पताल को निशाना बनाया गया। तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा, कि काबुल के पुलिस जिला 9 स्थित नशामुक्ति केंद्र पर हमला किया गया, जिससे अस्पताल का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया। मृतकों में अधिकतर वे मरीज हैं, जो इलाज के लिए भर्ती थे।
तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा, कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है और काबुल में एक नशा मुक्ति केंद्र को निशाना बनाया है। उन्होंने इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया। मुजाहिद ने एक्स पर अस्पताल में इलाज कराने वाले लोगों की तस्वीर भी शेयर की है।
innocent civilians and addicts who were mostly killed last night at the 2,000-bed hospital due to the bombing by (Pakistani military circles).
Indeed, we belong to God and to Him we shall return. pic.twitter.com/tk0ApZ9i3F— Zabihullah (..ذبـــــیح الله م ) (@Zabehulah_M33) March 17, 2026
इस मामले पर भारत की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। भारत ने पाकिस्तान की ओर से अफगानिस्तान के काबुल के ओमिद एडिक्शन ट्रीटमेंट हॉस्पिटल पर किए गए क्रूर हवाई हमले की कड़ी निंदा की है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है, कि इस अपराध के दोषियों को जवाबदेह ठहराया जाए। भारत ने इसे अफगानिस्तान की संप्रभुता पर सीधा हमला बताया है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता द्वारा जारी बयान में कहा गया, “भारत पाकिस्तान के इस क्रूर हवाई हमले की पूरी तरह निंदा करता है। इस हमले को किसी भी तरह से सैन्य लक्ष्य नहीं माना जा सकता। पाकिस्तान का यह व्यवहार उसकी लापरवाही की पुरानी आदत को दिखाता है। वह अपनी आंतरिक कमियों को छिपाने के लिए बार-बार सीमा पार हिंसा का सहारा लेता है।”
