सांकेतिक चित्र
उत्तराखंड पुलिस महकमे में शुक्रवार को बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए है। तबादला सूची में कुल 20 वरिष्ठ अधिकारियों के जिलों में बदलाव किया गया है। उल्लेखनीय है, कि सूची में सबसे प्रमुख नाम अजय सिंह का है, जो वर्तमान में देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक है। उन्हें एसएसपी STF (स्पेशल टास्क फोर्स) का दायित्व सौंपा गया है।
देहरादून के एसएसपी अजय सिंह के स्थान पर IPS प्रमेंद्र डोबाल को देहरादून जिले का नया एसएसपी बनाया गया है। बता दें, कि प्रमेंद्र डोबाल वर्तमान में हरिद्वार एसएसपी पद पर तैनात हैं। वहीं, एसएसपी एसटीएफ की जिम्मेदारी देख रहे नवनीत भुल्लर अब हरिद्वार के एसएसपी होंगे। इसके साथ ही कई अन्य जिलों के पुलिस कप्तानों में भी बदलाव किए गए है।
Uttarakhand | The state government has transferred 14 IPS and 6 PPS officers today to further strengthen the law and order situation in the state.
According to the transfer orders issued by the state government, SSPs and SPs of eight districts, including Dehradun, Haridwar, and… pic.twitter.com/6HiMWCbRDu
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 13, 2026
उधम सिंह नगर एसएसपी मणिकांत मिश्रा को अब पुलिस अधीक्षक अभिसूचना की जिम्मेदारी दी गई। इसी क्रम में अजय गणपति कुम्भार को उधम सिंह नगर का नया एसएसपी बनाया गया है। वहीं अजय गणपति कुम्भार की जगह रेखा यादव को चंपावत का एसपी बनाया है। जबकि अक्षय प्रहलाद कोंडे को पिथौरागढ़ को एसपी बनाया गया है।
उधम सिंह नगर में SP क्राइम और ट्रैफिक की जिम्मेदारी निभा रही निहारिका तोमर को एसपी रुद्रप्रयाग बनाया है। हरिद्वार के एसपी क्राइम और ट्रैफिक जितेंद्र कुमार मेहरा को एसपी बागेश्वर बनाया है। चंद्रशेखर आर धोड़के को अल्मोड़ा का SSP बनाया गया है। अल्मोड़ा के एसएसपी देवेंद्र पींचा को 31वीं वाहिनी रुद्रपुर का सेनानायक बनाया गया है। निवेदिता कुकरेती को पुलिस महानिरीक्षक SDRF बनाया गया है।
गौरतलब है, कि, एक दिन पहले ही गुरुवार 12 फरवरी की देर शाम उत्तराखंड के कई आईएएस (IAS) और पीसीएस (PCS) अधिकारियों के भी तबादले किए गये हैं। इसके साथ सचिवालय सेवा के अफसरों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया था।

