वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, (फोटो साभार :X@StarSportsIndia)
अंडर-19 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से मैदान में सनसनी मचा दी। वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में 175 रनों की तूफानी पारी खेली है। बता दें, कि वैभव का अंडर 19 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगाया गया यह दूसरा सबसे तेज शतक है।
शुक्रवार, 6 फरवरी को जिम्बाब्वे के हरारे स्थित स्पोर्ट्स क्लब में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 80 गेंदों पर 175 रन ठोक दिए। उनकी इस विस्फोटक बल्लेबाजी में 15 चौके और 15 छक्के शामिल रहे। वैभव ने 55 गेंदों में शतक पूरा किया। वहीं इससे पहले उन्होंने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था।
Towering SIXES! 💥
2nd Most 100s for IND in YODIs! 💯
Jaw-dropping strokeplay! 🤩Vaibhav Sooryavanshi has completed his century & what an occasion to bring it up! 🇮🇳🫰🏻🙌🏻
ICC Men's #U19WorldCup | FINAL | #INDvENG | LIVE NOW 👉 https://t.co/ZFk8pN9tv3 pic.twitter.com/7eRy33zUXr
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 6, 2026
भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कप्तान के साथ वैभव सूर्यवंशी ने 142 रनों की मजबूत साझेदारी खेली। इस पारी के साथ वैभव ने 2012 फाइनल में उन्मुक्त चंद के 111 रन और 1998 में ब्रेट विलियम्स के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। अंडर-19 विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
उल्लेखनीय है, कि वैभव द्वारा खेली गई 175 रनों की पारी अंडर-19 वर्ल्ड कप में किसी भारतीय की ओर से बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी का यूथ वनडे में 100 छक्के भी पूरे हो गए हैं। दूसरे स्थान पर बांग्लादेशी खिलाड़ी जवाबद अबरार हैं, जिनके नाम 19 वनडे में 55 छक्के दर्ज है।

