दून अस्पताल में घायलों से मिलें CM धामी (फोटो साभार : X@DIPR_UK)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते मंगलवार को कालसी क्षेत्र में हुए बस हादसे में घायल हुए हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के यात्रियों का हाल-चाल जानने के लिए राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल का दौरा किया। सीएम धामी ने डॉक्टरों को बस हादसे में घायल सभी लोगों का उचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
बुधवार (4 फरवरी 2026) को मुख्यमंत्री धामी ने दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनका कुशल-क्षेम जाना तथा चिकित्सकों से उपचार की स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज पहुंचकर क्वानू–मीनस मोटर मार्ग, कालसी क्षेत्र (देहरादून) में हुए बस हादसे में घायल यात्रियों का कुशलक्षेम जाना। चिकित्सकों से घायलों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेकर सभी को समुचित उपचार उपलब्ध करने के निर्देश दिए।
हिमाचल प्रदेश सरकार को भी आश्वस्त किया… pic.twitter.com/eHpPArIL2c
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) February 4, 2026
सीएम धामी ने चिकित्सकीय टीम को सभी घायलों को सर्वोत्तम एवं त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों के परिजनों से भी बातचीत कर उन्हें विश्वास दिलाया, कि राज्य सरकार द्वारा उपचार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी तथा सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने विकासनगर के उप जिला चिकित्साधिकारी से दूरभाष पर उपचाराधीन दुर्घटना के घायलों को भी समुचित एवं संवेदनशील चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार को भी आश्वस्त किया कि उत्तराखंड में उपचाराधीन हिमाचल के सभी घायल यात्रियों का समुचित एवं निःशुल्क उपचार किया जा रहा है।

