पूर्व विधायक राजेश जुवांठा, (फोटो साभार : जागरण)
पुरोला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजेश जुवांठा के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व विधायक राजेश जुवांठा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवारजनों व समर्थकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व विधायक राजेश जुवांठा के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए अपने शोक संदेश में कहा, “ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिवारजनों व समर्थकों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”
पुरोला विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक श्री राजेश जुवांठा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिवारजनों व समर्थकों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
।। ॐ शांति ।। pic.twitter.com/5rRkJ6fHqZ
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) December 22, 2025
जानकारी के मुताबिक, पूर्व विधायक राजेश जुवाठा एक लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। जिसके बाद आज सोमवार को उनका निधन हो गया। इस खबर के फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की सूचना पर राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने विभिन्न स्थानों पर शोक सभाओं का आयोजन कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
बता दें, कि राजेश जुवांठा उत्तर प्रदेश की मुलायम सिंह यादव सरकार में पर्वतीय विकास मंत्री रहे स्वर्गीय बर्फिया लाल जुवांठा के पुत्र थे। वे वर्ष 2007 से 2012 तक पुरोला विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। सरल और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए पहचाने जाने वाले राजेश जुवांठा जनता के साथ उनकी सहज उपलब्धता की क्षेत्रवासियों द्वारा सराहना की जाती रही।
इसके अलावा राजेश जुवांठा की माता शांति जुवांठा नगर पालिका विकासनगर से दो बार पालिका अध्यक्ष रह चुकी है। राजेश जुवांठा अपने पीछे पत्नी सहित एक पुत्र व एक पुत्री को छोड़ गए है। उनके आकस्मिक निधन से परिवार सहित क्षेत्र के लोग गहरे सदमे में हैं। उनके निधन पर पुरोला व्यापार मंडल सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया।

