एग्जिट पोल में बिहार में एक बार फिर NDA सरकार, (सांकेतिक चित्र)
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण में मंगलवार (11 नवंबर 2025) को 122 सीटों पर बंपर मतदान हुआ, जिसमें शाम 5 बजे तक 67.14 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। यह राज्य के इतिहास का सबसे ऊँचा आँकड़ा है, जो पहले चरण के 65.08 प्रतिशत से भी ज्यादा है। वहीं अब सबकी नजरें एग्जिट पोल पर टिक गई हैं।
बिहार में दोनों चरणों के मतदान समाप्त होने के बाद अब तक 11 एग्जिट पोल के सर्वे सामने आ चुके हैं। मैट्रिज आईएएनएस, पीपल्स पल्स, जेवीसी पोल, पीपल्स इनसाइट, चाणक्य स्ट्रैटजीज, चाणक्य स्ट्रैटजीज, पोलस्ट्रैट, पोल डायरी, प्रजा पोल एनालिटिक्स, टीआईएफ रिसर्च और डीवी रिसर्च के अनुमानों में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने के आसार जताये गए है।
MATRIZE-आईएएनएस का एग्जिट पोल सबसे पहले सामने आया, जिसमें NDA को 147-167 जबकि महागठबंधन को 70-90 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं P-MARQ के एग्जिट पोल में भी एनडीए को जबरदस्त बहुमत मिलता दिख रहा है। सर्वे के मुताबिक, NDA को 142-162, महागठबंधन को 80-98 सीटें और जन सुराज को 1-4 और अन्य के खाते में 0-3 सीटें मिलने का अनुमान है।
#BreakingNews | बिहार एग्जिट पोल में एनडीए को निर्णायक बढ़त#BiharElections #BiharElection2025 #BiharElection #Elections2025 @AshokShrivasta6 pic.twitter.com/UmuTqHzdOr
— डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) November 11, 2025
बिहार चुनाव को लेकर POLSTRAT का एग्जिट पोल भी सामने आया है। इस एग्जिट पोल में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। एग्जिट पोल एनडीए को 133-148 सीट, महागठबंधन को 87-102 और अन्य को 3-5 सीट मिल सकती हैं।
वहीं चाणक्य STRATEGIES के एग्जिट पोल में भी एनडीए सरकार बनती दिख रही है। इस एग्जिट पोल में एनडीए को 130-138 सीट, महागठबंधन को 100-108 और अन्य को 3-5 सीट मिलती दिख रही हैं। Peoples Pulse ने भी अपने एग्जिट पोल में NDA को 133-159 सीट मिलने का अनुमान है। जबकि महागठबंधन को 75-101 और जेएसपी को 0-5 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य को 2-8 सीटें मिल सकती है।

