धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचा धोनी का परिवार
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी शुक्रवार को धर्मनगरी हरिद्वार पहुंची। साक्षी धोनी के साथ उनकी माता, बहन और परिवार के अन्य सदस्यों ने हरकी पैड़ी में गंगा में डुबकी लगाई और विधिवत पूजा-अर्चना कर छठ पर्व के अवसर पर विशेष अनुष्ठान संपन्न किया।
यह कार्यक्रम पूरी तरह से निजी था। इस दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। श्री गंगा सभा द्वारा परिवार के स्वागत की विशेष व्यवस्था की गई थी। बताया जा रहा, कि साक्षी धोनी ने लगभग एक घंटे से अधिक समय तक हर की पौड़ी पर बिताया। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्यों के साथ-साथ उनकी बेटी जीवा भी मौजूद रहीं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपावली पर साक्षी धोनी देहरादून स्थित आवास पर आई हुई थीं। रांची लौटने से पहले साक्षी ने हरिद्वार में मां गंगा की पूजा-अर्चना कर जरूरतमंदों को भोजन इत्यादि वितरित किए। गंगा सभा के पदाधिकारी तन्मय वशिष्ठ ने बताया, कि धोनी के परिवार को अर्धकुंभ 2027 में हरिद्वार आने का न्योता दिया गया है।
साक्षी धोनी बेटी ज़ीवा के साथ हरिद्वार के हर की पौड़ी पहुंचीं। उन्होंने माता गंगा का आशीर्वाद लिया और स्थानीय भक्तों में प्रसाद और भोजन बांटा।#SakshiDhoni #ZivaDhoni #Haridwar pic.twitter.com/0DrqqJFe5N
— NBT Hindi News (@NavbharatTimes) October 25, 2025
बता दें, कि पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं। हालांकि उनका परिवार झारखंड में बस गया है। धोनी का पैतृक गांव अल्मोड़ा जिले स्थित ल्वाली में ह। धोनी और साक्षी का विवाह भी देहरादून में ही हुआ था।

