
सांकेतिक चित्र
नैनीताल जनपद स्थित कैंची धाम के पासएक रेस्टोरेंट में बीती रात उस समय दहशत फैल गई, जब गोली चलने की आवाज आई। कुछ समय बाद जानकारी सामने आई, कि रेस्टोरेंट के एक कर्मचारी की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की हत्या या खुदखुशी के एंगल से जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, कैंची धाम स्थित किरौला रेस्टोरेंट में शुक्रवार की देर रात दो बजे एक युवक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की घटना मिलते ही भवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। साथ ही घटना स्थल पर फॉरोसिंक टीम को बुलाया गया।
कोतवाली पुलिस के एसएसआई आसिफ खान ने बताया, कि शुक्रवार की देर रात बेतालघाट निवासी शख्स की गोली लगने से मौत होने की सूचना मिली। मृतक की पहचान बेतालघाट निवासी 36 वर्षीय आनंद सिंह के रूप में हुई है, जो पेशे से टैक्सी चालक थे। उन्होंने कहा, कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार देर रात करीब 12:30 बजे आनंद किसी से फोन पर बात कर रहा था। बताया जा रहा है, कि बात करने के बाद रेस्टोरेंट मालिक की लाइसेंसी पिस्टल से उसने खुद को गोली मार ली। गोली लगने से आनंद की मौके पर ही मौत हो गई। रेस्टोरेंट ओनर ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। देर रात पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव की शिनाख्त के बाद कमरे को सील किया।
कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया, कि जिस हथियार से गोली चली वो होटल मालिक की पिस्टल थी। अचानक गोली चलने की आवाज से सभी लोग मौके पर पहुंचे। तब तक आनंद दम तोड़ चुका था। उन्होंने बताया, कि प्रथम दृष्टया खुद गोली मारने का मामला है। इस मामले पर अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।