
मॉर्निंग वॉक के दौरान सीएम धामी ने बनाई चाय, (फोटो साभार: X@pushkardhami)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते है। ऐसा ही एक अनोखा अंदाज सीएम धामी का फिर से देखने को मिला है। दरअसल, मुख्यमंत्री धामी ने सुबह की सैर के दौरान भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में चंद्र सिंह नेगी के प्रतिष्ठान पर ना सिर्फ चाय की चुस्कियों का आनंद लिया, बल्कि बहुत ही सहजता के साथ अपने हाथों से चाय भी बनाई।
#WATCH | During his morning walk in Bharari Sain (Gairsain), Chamoli, Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami went to the local shop of Chandra Singh Negi, and had tea which he made by himself. pic.twitter.com/QbQdElRbMU
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 21, 2025
बृहस्पतिवार (21 अगस्त 2025) को सुबह की सैर के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय प्रतिष्ठान पर चाय का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और सरकार की विकासपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर फीडबैक भी लिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सीएम धामी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “कल विधानसभा सत्र के समापन के बाद भराड़ीसैंण में रुक कर कुछ समय और स्थानीय जनजीवन से जुड़ने का अवसर मेरे लिए विशेष है। गैरसैंण केवल हमारी ग्रीष्मकालीन राजधानी ही नहीं, बल्कि एक सुंदर, संभावनाओं से भरपूर पर्यटन स्थल भी है। यहां की मनमोहक वादियों, शुद्ध पर्वतीय हवा और शांत वातावरण में एक अलग ही ऊर्जा का अनुभव होता है।”
आज प्रातः काल भ्रमण के दौरान भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में श्री चंद्र सिंह नेगी जी के प्रतिष्ठान पर चाय की चुस्कियों का आनन्द लिया। इस दौरान उपस्थित स्थानीय जनता का कुशलक्षेम जाना और उनसे बात कर सरकार द्वारा संचालित विकासपरक और जनकल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक भी लिया।
कल विधानसभा सत्र… pic.twitter.com/HutWFeEu1Y
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 21, 2025
गौरतलब है, कि सीएम धामी अपने जनपद प्रवास के दौरान सुबह की सैर पर निकलकर स्थानीय निवासियों से मुलाकात करते रहते है। सीएम धामी का ये धाकड़ अंदाज जनता को काफी पसंद आता है और सूबे के मुखिया को अपने बीच पाकर लोग भी बेहद खुश नजर आते है। इस दौरान लोग मुख्यमंत्री को स्थानीय समस्याओं से भी अवगत कराते हैं।
बता दें, कि भराड़ीसैंण में विधानसभा मानसून सत्र के दौरान सीएम धामी ने मॉर्निंग वॉक के दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्य कर रही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भी मुलाकात की थी। साथ ही विधानसभा परिसर में कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों से बातचीत कर उनके खाने-पीने और रहने की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली थी।