हरिद्वार में अचानक आसमान से गिरे बड़े ओले, (चित्र साभार: अमर उजाला)
उत्तराखंड में आज सुबह से ही पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है। इस बीच हरिद्वार में अचानक हुई भीषण ओलावृष्टि से लोगों में हड़कंप मच गया। आसमान से बड़े-बड़े ओले गिरने के कारण सड़क पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ओलावृष्टि की चपेट में आने से कई गाड़ियों के शीशे टूटने की सूचना है।
हरिद्वार में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। अचानक आसमान में काले बादल छाए और तेज हवाए चलने लगी। हवा और बारिश के साथ कई जगह ओले पड़ने शुरू हो गए। अचानक बदले मौसम और तेज ओलावृष्टि ने लोगों को संभलने का मौका तक नहीं दिया।
धर्मनगरी हरिद्वार में अचानक हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। बारिश के दौरान कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई।
#Haridwar
#Uttarakhand https://t.co/Y7cghvzTud— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) October 9, 2026
ओलावृष्टि की तेज मार से वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। कई गाड़ियों के शीशे टूटने की सूचना सामने आई है। अचानक हुई इस घटना से लोग दहशत में आ गए। सड़क पर मौजूद लोगों के लिए ओलों से बचना मुश्किल हो गया और उन्होंने सुरक्षित जगहों पर पहुंचकर खुद को बचाने की कोशिश की।
शुक्रवार को मौसम का मिजाज अचानक बदलने से लोगों को बारिश का सामना करना पड़ा। आसमान में बादल छाने के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश और ओलावृष्टि के चलते तापमान में गिरावट महसूस की गई। मौसम में आए बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, अचानक बदले मौसम के कारण जनजीवन भी प्रभावित हुआ।
