पीएम मोदी के नेतृत्व में एशिया की तीसरी सबसे बड़ी ताकत बना भारत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एशिया में भारत का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट की एशिया पावर इंडेक्स 2026 रिपोर्ट में भारत को महाद्वीप की तीसरी सबसे शक्तिशाली ताकत के रूप में स्थान दिया गया है।
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्षेत्र के दूसरे सबसे प्रभावी नेता के रूप में आंका गया है। इस सूची में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पहले स्थान पर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने रूस और जापान को पीछे छोड़ते हुए अपनी स्थिति मजबूत की है। इस रिपोर्ट में भारत को मेजर पावर का दर्जा दिया गया है।
ASIA POWER INDEX: In 2026, the top five countries for overall power in Asia are the United States, China, India, Japan and Russia. Australia remains sixth in this year’s ranking.
https://t.co/qrk0mc8Z8y https://t.co/VVdHc9oo5H— The Lowy Institute (@LowyInstitute) November 22, 2026
इंडेक्स रिपोर्ट में अमेरिका 78.9 फीसदी अंकों के साथ पहले और चीन 73.6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि जापान 38.6 अंकों के साथ चौथे और रूस 32.2 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।
2026 के एशिया पावर इंडेक्स में 27 देशों और क्षेत्रों के 131 मानकों पर आधारित इस सूचकांक में भारत की भविष्य के संसाधनों और आर्थिक क्षमता में तीसरे स्थान पर मजबूत स्थिति रही है। वहीं, 70.3 अंकों के साथ कूटनीतिक प्रभाव के मामले में भारत चौथे स्थान पर है।
रिपोर्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बाद एशिया का दूसरा सबसे प्रभावशाली क्षेत्रीय नेता भी माना गया है।उल्लेखनीय है, कि वर्ष 2025 में पीएम मोदी इस सूची में पांचवें स्थान पर थे, लेकिन ठीक एक वर्ष बाद तीन स्थान ऊपर चढ़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए है।
लोवी के विशेषज्ञों ने सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एशिया में भारत के कूटनीतिक हितों को आगे बढ़ाने में अधिक प्रभावी माना है। हालांकि खाड़ी संघर्ष के दौरान भारत के कम प्रोफाइल रहने से उनकी वैश्विक नेतृत्व छवि पर कुछ असर पड़ा।
#WATCH | Sydney, Australia | "Probably one (factor) is Modi’s ability to handle great power pressures…India has been able to navigate its contentious geography..," says Hunter S. Marston, Director of the Southeast Asia Program & Project Lead for the Asia Power Index at Lowy Institute on PM Modi ranked Asia’s second-most effective regional leader according to Lowy Institute’s 2026 Asia Power Index.
"Probably one is Modi’s ability to handle great power pressures. The fact that India shares a border with China and a major source of tension there and has been able to navigate that relationship and restore some stability to the China-India relationship, continue trading, and restore an element of peace and stability along its shared border with China is a positive signal that India is an effective diplomatic power and military capable of deterring a big power like China. Also, the same goes for a smaller power like Pakistan, which falls further down the rankings. But India has been able to navigate its contentious geography. It also shares a border with Myanmar. Despite the challenges that come with that geography, India has been able to attract massive international investment. It has been able to sail between these competing pressure points internationally. Another example is India’s exposure to both Russia and the United States, who are both expecting different forms of alignment from Delhi, on the Russia-Ukraine crisis, for instance. India has maintained its non-aligned posture…"
— ANI (@ANI) November 23, 2026
रिपोर्ट में भारत की आर्थिक स्थिति को मिला-जुला बताया गया है। हालांकि देश ‘आर्थिक क्षमता’ के मामले में तीसरे स्थान पर बना हुआ है, लेकिन इसका स्कोर थोड़ा घटकर 26.4 अंक रह गया है। इसके अलावा, देश से बाहर होने वाले निवेश में लगभग 20 अरब डॉलर की गिरावट भी दर्ज की गई है।
