
CM धामी ने लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा
बीते शुक्रवार को भारत-चीन सीमा पर स्थित सीमांत जनपद चमोली के माणा पास में हुए हिमस्खलन में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है। शनिवार को मुख्यमंत्री धामी ने चमोली जिले में माणा के पास हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर मौके पर जारी राहत एवं बचाव कार्यों का स्थलीय निरिक्षण किया।
हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने के दौरान सीएम धामी ने बचाव कार्य में जुटे सैन्य अधिकारियों एवं प्रशासनिक टीमों से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा, कि सरकार संकट की इस घड़ी में प्रभावितों की हरसंभव सहायता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रभावित श्रमिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन, सेना और SDRF की टीमें लगातार राहत कार्यों में जुटी हुई हैं।
चमोली जिले में माणा के पास हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर मौके पर जारी राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षित बाहर निकाले गए श्रमिकों का कुशलक्षेम जाना।
साथ ही बचाव कार्य में जुटे सैन्य अधिकारियों एवं प्रशासनिक टीमों से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर आवश्यक… pic.twitter.com/ibSm5qARh6
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) March 1, 2025
पीआरओ रक्षा देहरादून लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने अपडेट दिया है, कि सेना की आइबेक्स ब्रिगेड की बचाव टीम के नेतृत्व में हिमस्खलन बचाव अभियान अभी चल रहा है। सेना के विशेषज्ञ युद्ध स्तर पर सर्च और बचाव अभियान चलाए हुए है। बताया जा रहा है, कि अभी तक 50 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है, वहीं पांच लोगों का रेस्क्यू जारी है, जबकि ग्लेशियर के मलबे से रेस्क्यू किए गए 4 मजदूरों की मौत हो चुकी है। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्लेशियर के मलबे में दबे लापता 5 मजदूरों को बचाने के लिए सेना द्वारा खोज अभियान जारी है। बता दें, कि चमोली के माणा में शुक्रवार को आए एवलॉन्च के मलबे में BRO के लिए काम कर रहे 55 श्रमिक दब गए थे। 33 श्रमिकों का रेस्क्यू शुक्रवार को ही कर लिया गया था। जबकि 17 श्रमिकों का रेस्क्यू आज शनिवार को किया गया।