![image credit CANVA](https://www.rastradhwani.com/wp-content/uploads/2021/09/murgh.jpg)
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जनपद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मुर्गे की हत्या का प्रकरण पुलिस थाने तक पहुँच गया है। शिकायतकर्त्ता ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए मुर्गे को जहर देकर हत्या किये जाने की आशंका व्यक्त की है। शिकायतकर्त्ता ने इसके साथ ही मुर्गे का पोस्टमार्टम कराने की माँग भी की है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस में शिकायत दर्ज करने वाले राजकुमार भारती 70 के दशक में महराजगंज के विधायक रहे दुक्खी प्रसाद के पुत्र हैं। शिकायतकर्ता राजकुमार भारती के मुताबिक, उन्हें एवं उनके परिवार के सदस्यों को पक्षियों और जानवरो के प्रति बेहद लगाव है।
राजकुमार भारती का आरोप है, कि जब वह किसी जरुरी कार्य से महारजगंज से बाहर गए थे और उनका पुत्र विकास स्कूल से घर लौटा तो उसने देखा कि उनका पालतू मुर्गा सांस नहीं ले पा रहा है, और कुछ ही समय बाद मुर्गे ने दम तोड़ दिया।
पूर्व विधायक के पुत्र राजकुमार भारती पुलिस थाने में दी तहरीर के अनुसार, मुर्गे के कत्ल का आरोप अज्ञात के विरुद्ध लगाया है। राजकुमार भारती ने मुताबिक उन्हें पशु पक्षियों से बेहद लगाव है, और इसलिए उन्होंने अपने घर पर तोता, कबूतर, मुर्गी एवं मुर्गा पाल रखे है।
इस घटना की जानकारी जैसे ही इलाके में फैली इस बात चर्चा शहर के हर कोने में होने लगी। थानाध्यक्ष उमेश कुमार द्वारा शिकायत मिलने के साथ ही पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल करने की पुष्टि की।