प्रतीकात्मक चित्र
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले स्थित बुढ़ाना थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोप है, कि चंदेरी रोड स्थित सफीपुर पट्टी इलाके में एक 23 वर्षीय महिला ने अपने 67 वर्षीय ससुर के गुप्तांग पर धारदार ब्लेड से हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
मीडिया रिपोर्टर्स के अनुसार, बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के सफीपुर पट्टी इलाके में रहने वाली महिला ने अपने ससुर जाकिर अली पर गंभीर आरोप लगाए हैं, कि उसके शौहर का अब्बा पिछले काफी वक्त से उस पर बुरी नजर रखता था और उसके साथ आए दिन छेड़छाड़ व गलत काम करने की कोशिश करता था।
पीड़ित महिला के दो छोटे बच्चे हैं और उसका शौहर शहजाद हरियाणा में रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। शौहर के घर से बाहर रहने की वजह से महिला अपने बच्चों और ससुर के साथ रहती थी, जिसका फायदा अय्याश ससुर उठा रहा था।
महिला ने कई बार पड़ोस के लोगों को अपने साथ हो रहे कथित उत्पीड़न की जानकारी दी, लेकिन किसी ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। आरोप है, कि ससुर अपने बेटे की बेगम के साथ आए दिन गलत हरकतें करता था।
बीते शुक्रवार को भी आरोपी ने बहू के साथ छेड़छाड़ कर दी। बहू के विरोध जताने के बावजूद जब आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, तो महिला ने गुस्से में आकर ब्लेड से उसके गुप्तांग पर हमला कर दिया।
जब लोक-लाज और बेबसी की हद पार हो गई… तो महिला ने काट डाला ससुर का प्राइवेट पार्ट
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (बुढ़ाना) में रिश्तों को तार-तार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक 23 वर्षीय महिला ने अपने 67 वर्षीय ससुर के गुप्तांग पर ब्लेड से हमला कर दिया. दो मासूम… pic.twitter.com/Gi5TTQpHZ2
— Kishor Joshi (@KishorJoshi02) July 17, 2026
बरहाल इस घटना की जानकारी देते हुए सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया, कि पीआरबी द्वारा सूचना प्राप्त हुई, कि एक महिला द्वारा अपने ससुर के प्राइवेट पार्ट पर हमला किया है। सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में उस व्यक्ति को सीएचसी बुढ़ाना लाया गया।
पुलिस का कहना है, कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद तथ्यों के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
