बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और सलमान खान, (फोटो साभार: एबीपी न्यूज)
टाइगर श्रॉफ पर रविवार को हुई फायरिंग मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस की पूछताछ में हमला करने वाले शूटरों ने बताया, कि उनका असली टारगेट सलमान थे, लेकिन जब मौका नहीं मिला, तो उन्होंने सलमान के करीबियों को निशाना बनाया है। इस खुलासे के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है, कि रविवार 18 अक्टूबर 2026 को जुहू इलाके में हुई फायरिंग की घटना में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का असली निशाना बॉलीवुड स्टार सलमान खान थे। अभिनेता टाइगर श्रॉफ उनके दूसरे ऑप्शन थे, जो उनके लिए एक ‘ईजी टारगेट’ थे।
Explosive Twist in Tiger Shroff Shooting Case | Top Sources Reveal to TIMES NOW
– ‘Salman Khan was the original target’
– ‘3 accused scouted Salman Khan’s residence’
– ‘Police presence scuttled accused’s plan’
– ‘Shooters changed plan due to tight security’
— TIMES NOW (@TimesNow) October 21, 2026
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कि टाइगर श्रॉफ की कार पर गोली चलाने वाले दोनों शूटरों ने असल में बांद्रा (वेस्ट) के बैंडस्टैंड इलाके में सलमान खान के घर की रेकी की थी, लेकिन वहां मौजूद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण वे अपना हमले को अंजाम नहीं दे सके। इसके बाद उन्होंने अपनी योजना बदली और किसी ‘आसान टारगेट’ की तलाश शुरू कर दी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपितों ने प्रशंसकों द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर रील्स के जरिए टाइगर श्रॉफ की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी जुटाई। इन वीडियो से उन्हें लगा, कि अभिनेता के साथ आमतौर पर पुलिस सुरक्षा नहीं रहती। इसके बाद उन्होंने एक्टर की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू की और रविवार शाम को टाइगर की कार पर गोलियां चलाई।
बताया जा रहा है, कि सिर्फ सलमान खान ही नहीं, बल्कि टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी करने से पहले आरोपियों ने अमिताभ बच्चन, आमिर खान और अक्षय कुमार के घरों के बाहर भी रेकी की थी। उन्होंने वहां के वीडियो बनाकर विदेश में बैठे अपने हैंडलर को भेजे थे, लेकिन इसका असली मकसद अभी स्पष्ट नहीं है।
वहीं टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद न सिर्फ सलमान खान की निजी सिक्योरिटी को ही बढ़ाया गया, बल्कि गोलीबारी की घटना के बाद गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। मुंबई पुलिस द्वारा सलमान खान के घर के अंदर और बाहर तथा सड़क के दोनों तरफ पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
बता दें, कि सलमान और बिश्नोई समुदाय के बीच विवाद की जड़ 1998 में जोधपुर में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता द्वारा कथित तौर पर एक काले हिरण (ब्लैकबक) का शिकार करना है। राजस्थान के बिश्नोई समुदाय के लिए यह घटना बेहद अपमानजनक और पवित्रता के खिलाफ थी, क्योंकि वे काले हिरण को बहुत पवित्र मानते है।
