फ्रांस में जारी हिंसक प्रदर्शनों के बीच ट्रंप का बड़ा दावा,(फोटो साभार : X@FoxNews)
फ्रांस में जारी हिंसक विरोध प्रदर्शनों पर टिप्पणी करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, कि पेरिस बहुत जल्द मुस्लिम शहर बनने वाला है। उन्होंने इमैनुएल मैक्रों की इमिग्रेशन नीति की आलोचना भी की है। ट्रंप ने कहा, “मैंने कई साल पहले मैक्रों को चेतावनी दी थी, कि बड़ी संख्या में दूसरे देशों के लोगों को फ्रांस में आने देना बड़ी गलती होगी।”
व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने सख्त प्रतिक्रिया देते हुए फ्रांस में अशांति के लिए मुख्य रूप से अप्रवासन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, कि पेरिस बहुत ही जल्द मुस्लिम शहर बनने वाला है। इतना ही नहीं ट्रंप ने कहा, कि प्रवासियों की वजह से डेमोग्राफिक बदलाव तेजी से हुआ है।
BREAKING:
Trump says:
“Paris is going to be a Muslim city very soon” https://t.co/Mpd7gyZim7
— Visegrád 24 (@visegrad24) October 19, 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ हुई एक बातचीत का उल्लेख करते हुए कहा, “आप फ्रांस में एक बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं। आप दुनिया भर के लोगों को अंदर आने दे रहे हैं।” उन्होंने कहा, कि अगर यूरोप अपनी सीमाएं बंद नहीं करता और अपराधियों को बाहर नहीं निकालता तो यूरोप खत्म हो जाएगा।
जब ट्रंप से यह पूछा गया, कि वे यूरोप के भविष्य को किस तरह देखते हैं, तो उन्होंने चेतावनी दी, कि यूरोपीय देशों को अपनी संप्रभुता बनाए रखने के लिए हिंसक प्रदर्शनकारियों और अपराधियों को बड़े पैमाने पर देश निकालना होगा। ट्रंप ने कहा, “फ्रांस और पूरे यूरोप महाद्वीप का पूरी तरह से पतन हो जाएगा, अगर वे तुरंत अपनी सीमाओं को सील नहीं करते।”
बता दें, कि फ्रांस में शिक्षा व्यवस्था, आर्थिक परेशानियों और सरकारी नीतियों को लेकर शुरू हुआ विरोध धीरे-धीरे व्यापक आंदोलन में बदल गया। कई शहरों में आगजनी, लूटपाट, बर्बरता और प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प की खबरें आ रही हैं। हिंसक विरोध प्रदर्शन और लूटपाट की घटनाओं ने फ्राँस सरकार की चिंता बढ़ा दी है।
इस बीच भारत, चीन समेत तमाम यूरोपीय, एशियाई और अमेरिकी सरकारों ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा है, कि फ्रांस समेत सभी 6 देश की यात्रा को लेकर अत्यंत सावधानी व सतर्कता बरतें। लोगों को विरोध प्रदर्शनों के बीच भीड़-भाड़ वाली जगह से दूर रहने की अपील की गई है।
