
दुष्कर्म की घटना को लेकर भारी बवाल (चित्र साभार: जागरण)
नैनीताल शहर में 12 वर्षीय किशोरी के साथ मुस्लिम समुदाय के बुजुर्ग के दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बीते बुधवार को हिंदू बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की खबर जैसे ही नैनीताल में फैली, तो आक्रोशित लोग सड़कों पर उतर आए। देर रात जारी हंगामे और प्रदर्शन के बाद बवाल दूसरे दिन भी नहीं थमा। सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरकर जमकर हंगामा कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में बुधवार (30 अप्रैल 2025) को 12 वर्षीय बालिका के साथ मुस्लिम ठेकेदार 65 वर्षीय उस्मान द्वारा दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद शहर में भारी बवाल हो गया। घटना के विरोध में शहर के तमाम व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखें। प्रदर्शनकारियों और पुलिस फोर्स के अलावा सड़कों पर स्थानीय और पर्यटक भी नजर नहीं आए।
पुलिस के अनुसार, दुष्कर्म की घटना सबसे पहले 12 अप्रैल को हुई थी। उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाले ठेकेदार उस्मान ने पीड़ित बच्ची को 50 रुपये देकर बहलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। यह घटना तब हुई जब बच्ची की माँ यूपी के संभल गई हुई थी। इसके बाद उस्मान ने घर के काम के लिए तीन दिन पहले बच्ची को अपने यहाँ बुलाया था और उसे 200 रुपये भी दिए थे।
यह भी जानकारी मिली है, कि उस्मान ने अपनी कार में बच्ची के साथ रेप किया था। बीते बुधवार जब बच्ची की तबियत बिगड़ी, तो उसने माँ को इस बारे में बताया। घटना सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने कार्रवाई की माँग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। भीड़ में शामिल कई लोगों ने कहा, कि उस्मान को जनता के बीच लाया जाए। मौके पर पहुँची पुलिस ने किसी तरह भीड़ को शांत किया।
#Nainital :
मुस्लिम ठेकेदार द्वारा नाबालिग बच्ची से रेप के विरोध में लोगों का आक्रोश जारीलोगों ने निकाली आक्रोश रैली, नैनीताल के मुख्य बाजार कराए बंद
दुकानें बंद होने से होटलों में कैद पर्यटक
लोगों ने आरोपी को फांसी की सजा की मांग की#Uttarakhand pic.twitter.com/OiMEY1EPsd
— Ramesh Bhatt (@Rameshbhimtal) May 1, 2025
उग्र प्रदर्शन के मद्देनजर नैनीताल में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। घटना के बाद से प्रदर्शनकारी लगातार आरोपी के घर पहुंच कर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की कई बार पुलिस के साथ झड़प भी देखने को मिली। वहीं आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर मेडिकल कराए जाने के बाद जेल भेज दिया है।