मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार (9 जुलाई 2025) को हुई कैबिनेट की अहम बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद फैसले लिए गए हैं। बैठक में जियो थर्मल नीति समेत लोक निर्माण विभाग के तहत प्रदेश के बी ग्रेड के पुलों को ए ग्रेड में अपग्रेड किए जाने को लेकर करोड़ों रुपए की परियोजना को मंजूरी दी गई है।
राज्य के समग्र विकास और जनहित को ध्यान में रखते हुए आज कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए।#cabinetdecisions pic.twitter.com/ZD13ikslkB
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 9, 2025
कैबिने बैठक में लिए गए अहम फैसले:-
- राज्य कर विभाग में डिजिटल फॉरेंसिंक लेबोरेटरी की स्थापना को मिली मंजूरी। फोरेंसिक लैबोरेटरी से राज्य कर विभाग के साथ ही राज्य में स्थित अन्य विभाग यथा सीजीएसटी, इनकम टैक्स आदि को भी लाभ मिलेगा।
- उत्तराखंड के वित्त सेवा संवर्ग के पुनर्गठन को मिली मंजूरी।
- पुत्र या पौत्र के बालिग (20 साल) होने पर भी दिव्यांगजनों को मिलती रहेगी दिव्यांग पेंशन।
- इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में सूचीबद्ध 7 कंपनियों को सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित सेवाओं और सामग्री की आपूर्ति के लिए राज्य में सूचीबद्ध करने का निर्णय लिया गया।
- उत्तराखंड की पहली जियोथर्मल एनर्जी पॉलिसी 2025 को मिली मंजूरी। यह नीति राज्य के सभी भू-तापीय परियोजनाओं पर लागू होगी। इसका कार्यान्वयन राज्य के ऊर्जा विभाग द्वारा उरेडा, और यूजेवीएनएल के सहयोग से किया जाएगा।
- लोक निर्माण विभाग के तहत पुलों की वहन क्षमता बढ़ाने से संबंधित अध्ययन के लिए परियोजना प्रबंधन इकाई (पी.एम.यू) के गठन की सहमति।
- सतर्कता विभाग के संशोधित ढांचे को मिली मंजूरी, 20 नए पद बढ़ाए जाने पर मिली मंजूरी. पदों की संख्या 132 से बढ़ाकर 152 की गई है।
- उत्तराखंड जिला खनिज फाउन्डेशन न्यास नियमावली, 2025 प्रख्यापित किये जाने की स्वीकृति।