UCC दिवस पर मुख्यमंत्री धामी का संबोधन
उत्तराखंड राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होने के आज एक वर्ष पूरे हो गये है। इस उपलक्ष्य पर प्रदेशभर मेंं विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी देहरादून में आयोजित प्रथम देवभूमि समान नागरिक संहिता दिवस समारोह में प्रतिभाग किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा, कि आज का दिन उत्तराखंड के इतिहास में सदैव एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में अंकित रहेगा। आज ही के दिन, एक वर्ष पूर्व, UCC को देवभूमि की जनता को समर्पित किया गया था। उन्होंने कहा, आज का दिन उत्तराखंड के साथ ही संपूर्ण भारत के संवैधानिक, सामाजिक और राजनीतिक इतिहास में युगांतकारी क्षण के रूप में हमेशा याद किया जाता रहेगा।
LIVE: देहरादून में आयोजित प्रथम देवभूमि समान नागरिक संहिता (UCC) दिवस समारोह 2026 https://t.co/OHdN3HWagK
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) January 27, 2026
सीएम धामी ने अपने संबोधन ने कहा, कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर समेत सभी संविधान निर्माताओं ने संविधान में एक समान कानून का उल्लेख किया था। उन्होंने कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमने 2022 के दृष्टिपत्र में इस कानून को लागू करने का संकल्प लिया था।”
उन्होंने कहा, कि उत्तराखंड की जनता ने हमें इस कार्य के लिए अपना समर्थन और आशीष दिया। इस बिल को लागू करने से पहले लोगों से भी व्यापक चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा, हमें भावी पीढ़ी को एक सुरक्षित उत्तराखंड देना है। यूसीसी समानता के माध्यम से समरसता स्थापित करने का प्रयास है। इसमें केवल कुप्रथाओं को ही दूर किया है।
"हमें भावी पीढ़ी को एक सुरक्षित उत्तराखंड देना है। यूसीसी समानता के माध्यम से समरसता स्थापित करने का प्रयास है। इसमें केवल कुप्रथाओं को ही दूर किया गया है।": माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी pic.twitter.com/Y8qmlWchAJ
— Office Of Pushkar Singh Dhami (@OfficeofDhami) January 27, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने कहा, इस कानून में लिव-इन-रिलेशनशिप के लिए भी पंजीकरण को अनिवार्य किया गया है। जिसमें सभी की जानकारी को गोपनीय रखा जा रहा है। उन्होंने कहा, कि हमारी सरकार धर्म के आधार पर मातृशक्ति के साथ होने वाले शोषण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।

