मौलाना अब्दुल्ला सलीम की बढ़ी मुश्किलें, ((फोटो साभार : X@MeghUpdates)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के खिलाफ बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम की विवादित टिप्पणी ने पूरे उत्तर प्रदेश में गुस्से की आग भड़का दी है। मौलाना अब्दुल्ला सलीम द्वारा की गई बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में उसके खिलाफ यूपी के अलग-अलग जिलों के कुल 84 थानों में शिकायत दर्ज की गई है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, सीएम योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर अपशब्द कहने वाले मौलाना सलीम की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पुलिस ने मौलाना के खिलाफ आईपीसी की धारा 196 (1), 299 और 353 (1) (C) के तहत केस को दर्ज किया है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है, कि यूपी पुलिस किसी भी वक्त मौलाना सलीम को गिरफ्तार कर सकती है।
Uttar Pradesh: FIR registered against Bihar cleric Maulana Abdullah Salim Chaturvedi over his alleged objectionable remarks on UP CM Yogi Adityanath's mother while addressing a religious gathering. Sections 196(1)(a), 299 and 353(1)(c) of BNS invoked in the FIR.
— ANI (@ANI) March 9, 2026
बता दें, कि बिहार के मौलाना अब्दुल्ला द्वारा एक मजहबी जलसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के खिलाफ अत्यंत अभद्र और भड़काऊ टिप्पणी की है। यूपी में गौकशी कानून के विरोध में मुस्लिमों को उकसाते हुए मौलाना ने भाषाई मर्यादा की सारी हदें पार कर दी। इस बेहद घृणित बयान के बाद यूपी समेत पूरे देश में भारी आक्रोश व्याप्त है।
मौलाना अब्दुल्ला की विवादित टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बिहार और उत्तर प्रदेश में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। हिंदू संगठनों और भाजपा नेताओं ने मौलाना के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा है, कि यदि जल्द कार्रवाई कर मौलाना की गिरफ्तारी नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस प्रकरण को लेकर विभिन्न जिलों में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है, कि शिकायतों की जांच की जा रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
