SCB अस्पताल के ट्रॉमा केयर यूनिट में लगी आग (फोटो साभार : X@IND24AMPL)
ओडिशा के कटक स्थित SCB मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के आपातकालीन विभाग के ट्रॉमा केयर ICU में देर रात आग लगने की घटना में 10 मरीजों की मौत हो गई है। घटना सोमवार सुबह करीब 2:30 बजे हॉस्पिटल की पहली मंजिल पर घटित हुई, जब अचानक आग की लपटें उठने लगीं। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, अस्पताल के कर्मचारियों और अग्निशमन कर्मियों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। हालांकि, उस वक्त तक कई मरीज धुएं और आग की तेज लपटों की चपेट में आ गए थे। धुएँ और आग की तेज लपटें रेस्क्यू अभियान को और मुश्किल बना रहा था। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और दर्जनों मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
#WATCH | Odisha: A fire broke out at Trauma Care ICU of S.C.B. Medical College and Hospital in Cuttack. Fire brigade present at the spot for firefighting operations. Visuals from the spot. More details awaited. pic.twitter.com/KZVF5wOy4V
— ANI (@ANI) March 16, 2026
वहीं जिन मरीज की हालत गंभीर थी, उन्हें तत्काल न्यू मेडिसिन ICU में शिफ्ट किया गया। हादसे की सूचना पर स्वास्थ्य सचिव, जिला कलेक्टर और डीसीपी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी बचाव कार्यों की निगरानी करने के लिए मौके पर पहुंचे। साथ ही इमरजेंसी में मदद करने और स्थिति को संभालने के लिए हॉस्पिटल के पास की मुख्य सड़क को बंद कर दिया गया था।
हादसे की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री मोहन माझी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। सीएम ने मृतकों के परिवार को 25-25 लाख रुपए का मुआवजा देने का भी ऐलान किया। मौके पर स्वास्थ्य सचिव, कटक जिला कलेक्टर और डीसीपी भी राहत और बचाव कार्यों की निगरानी के लिए मौजूद रहे।
प्रारंभिक जाँच में जानकारी सामने आई है, कि ICU के एयर कंडीशनिंग सिस्टम अथवा किसी मेडिकल उपकण में इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट की वजह से ये आग लगी होगी। वहीं सरकार ने इस मामले में उच्च स्तरीय जाँच के आदेश दिए है।
