India US Trade Deal पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, (फोटो साभार :PTI)
भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर सहमति बन चुकी है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार (7 फरवरी 2026) को अमेरिका के साथ प्रस्तावित डील पर सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने बताया, “भारत और अमेरिका के बीच 500 अरब डॉलर करीब (45,29,069.80 रुपये) के व्यापार समझौते के लिए एक अंतरिम ढांचे पर सहमति बन गई है।”
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मीडियाकर्मियों को बताया, कि देश को विकसित बनाने की दिशा में यह समझौता महत्वपूर्ण साबित होगा। आज का दिन विकसित भारत 2047 की राह में एक अहम दिन है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने अंतरिम व्यापार समझौते को भारत की अर्थव्यवस्था के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया है।
केंद्रीय मंत्री ने बताया, कि भारत-अमेरिका ने अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा पर सहमति व्यक्त की है। यह हमारी साझेदारी की बढ़ती गहराई, विश्वास और गतिशीलता को दर्शाती है। इस डील में भारतीय किसानों के हितों को सुरक्षित रखा गया है। उन्होंने कहा, कि जेनेरिक ड्रग्स, ऑटो पार्ट्स पर भी टैरिफ को भी अमेरिका द्वारा शून्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा, कि इस व्यापार समझौते से भारतीय निर्यातकों के लिए करीब 30 ट्रिलियन डॉलर के अमेरिकी बाजार के दरवाजे खुल गए है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME), किसान और मछुआरे इस डील से सबसे अधिक लाभान्वित होंगे। केंद्रीय मंत्री ने विश्वास जताया, कि निर्यात में वृद्धि से देशभर में लाखों नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे, जिनका लाभ विशेष रूप से महिलाओं व युवाओं को मिलेगा।
Under the decisive leadership of PM @NarendraModi ji, India has reached a framework for an Interim Agreement with the US. This will open a $30 trillion market for Indian exporters, especially MSMEs, farmers and fishermen. The increase in exports will create lakhs of new job… pic.twitter.com/xYSjxML6kt
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) February 7, 2026
वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने कहा, “इस समझौते के तहत अमेरिका को होने वाले भारतीय एक्सपोर्ट पर जो 50% का रेसिप्रोकल टैरिफ लगता था, उसे अब घटाकर सिर्फ 18% कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, कि 18% हमारे सभी पड़ोसी मुल्को और अन्य देशों द्वारा लगाए गए टैरिफ से कम है, जिनके साथ हम मुकाबला करते हैं।”
केंद्रीय मंत्री ने बताया, कि नए भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के तहत, कई प्रमुख वस्तुओं के अमेरिका को निर्यात पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। साथ ही रत्न और आभूषणों के साथ-साथ औषधीय उत्पादों को भी अब शुल्क-मुक्त पहुंच प्राप्त होगी, जिससे भारत की निर्यात प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ेगी और ‘मेक इन इंडिया’ पहल को समर्थन मिलेगा।

