परीक्षा पे चर्चा के दौरान PM मोदी ने छात्रों दिए नेतृत्व के गुरुमंत्र, (फोटो साभार: X@narendramodi)
सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ 2026 के दूसरे सत्र में तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के छात्रों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों के साथ पढ़ाई, समय प्रबंधन और परीक्षा की तैयारी से लेकर नेतृत्व और करियर निर्माण तक कई महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए। उन्होंने कहा, कि विकसित भारत 2047 में युवाओं की अहम भूमिका है।
पीएम मोदी ने छात्रों को उत्साहित करते हुए उन्हें चुनौतियों का सामना करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इतना ही नहीं उन्होंने छात्रों को नेतृत्व के लिए गुरुमंत्र भी दिए। उन्होंने छात्रों से कहा, कि लीडर बनने के लिए, पहल करने की सोच बनाएं। लीडर का मतलब सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं है, बल्कि एक अच्छे लीडर को अपने विचारों को साफ और असरदार तरीके से बताना चाहिए।
‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कि शिक्षा की जीवन के अलावा समाज में भी जरूरत है। उन्होंने उन्हें ईमानदारी और कमिटमेंट के साथ काम करने की सलाह दी। प्रधानमंत्री ने छात्रों से कहा, कि हमें टेक्नोलॉजी का गुलाम नहीं बनना चाहिए। हमें टेक्नोलॉजी के जरिए अपनी क्षमता बढ़ानी चाहिए, हमें AI से डरने की जरूरत नहीं है।
Episode 2 of Pariksha Pe Charcha is a special one. It features students from various cities across India. Do watch!#ParikshaPeCharcha26 https://t.co/GdUvEJw5rf
— Narendra Modi (@narendramodi) February 9, 2026
पीएम मोदी ने अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए छात्रों को बताया, कि उनके जीवन को आकार देने में शिक्षकों ने अहम भूमिका निभाई। उनके शिक्षक लगातार छात्रों को लाइब्रेरी जाने, ज्यादा पढ़ने और खेलों में हिस्सा लेने के लिए मोटिवेट करते थे, जिससे उन्हें डेवलप होने में मदद मिली। उन्होंने बच्चों को तनाव से निपटने के लिए अच्छी नींद लेने और खूब हंसने की सलाह दी।
उन्होंने कहा, कि अच्छी नींद लेने से दिमाग में फ्रेश आइडिया आते हैं, फ्रेश सोच आती है। चर्चा के दौरान जब एक छात्र ने कहा, कि एआई का इस्तेमाल बढ़ने से डर लग रहा है। पीएम ने कहा, कि कुछ बच्चों के लिए मोबाइल उनका मालिक बन गया है। एआई हमारे कामों में वैल्यू एडिशन करे, बस उसका इतना ही इस्तेमाल करें।

