दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर फायरिंग,(चित्र साभार: Webdunia/ANI)
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर पिस्टल से फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके घर के बाहर करीब 7 से 8 राउंड गोलियां चलाईं है। शुक्रवार देर रात जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त दिशा पाटनी के पिता रिटायर्ड सीओ जगदीश चंद्र पाटनी, मां और बहन खुशबू पाटनी घर में सो रहे थे।
बीते शुक्रवार हुई फायरिंग की घटना की पुलिस छानबीन कर रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की 5 टीमों का गठन किया गया है। वहीं कथित तौर पर इस हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी बरार ने ली है। बरेली के सीनियर एसपी अनुराग आर्य ने बताया, कि घटना की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घर के बाहर से 9 एमएम के खोखे बरामद हुए है।
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता जगदीश सिंह पाटनी ने घटना के बारे में बताया, कि आधी रात उनके घर पर 8-10 राउंड फायरिंग की गई थी। फायरिंग से हम सब दहशत में थे। उन्होंने बताया, कि जिस पिस्टल से फायरिंग की गई है, वह विदेशी पिस्टल है। उसका ट्रिगर दबाते ही कई राउंड फायर हो जाते है। बता दें, कि खुशबू पाटनी के पिता एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी है।
पुलिस के अनुसार, फायरिंग की घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक धमकी भरी पोस्ट वायरल हुई। इस पोस्ट में लिखा गया, कि खुश्बु पाटनी और दिशा पाटनी ने संतों का अपमान किया था। यह तो सिर्फ ट्रेलर है, अगली बार जान से मार देंगे।” वहीं पुलिस ने पाटनी परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और उनके घर पर एक दीवान व तीन सिपाहियों की गारद व दो गनर तैनात किये है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह हमला दिशा की बड़ी बहन खुशबू पाटनी से जुड़े एक हालिया विवाद से जुड़ा माना जा रहा है। दरअसल, खुशबू ने पिछले दिनों प्रसिद्ध कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज और प्रेमानंद जी महाराज को काफी भला-बुरा कहा था। हालांकि, बाद में खुशबू ने वीडियो जारी कर सफाई दी थी, कि उन्होंने प्रेमानंद महाराज को नहीं, बल्कि अनिरुद्धाचार्य के लिए कमेंट किया था।
बता दें, दिशा पाटनी की बड़ी बहन खुशबू पाटनी ने अनिरुद्धाचार्य महाराज के उस वीडियो पर अपनी भड़ास निकाली थी, जिसमें वे कहते नजर आ रहे हैं, “आजकल 25 साल के कुछ लड़के-लड़कियां 4-5 जगह मुंह मार मारते है।” अनिरुद्धाचार्य के इस बयान पर भड़कते हुए खुशबू ने लिखा, “अगर ये मेरे सामने होता, तो मैं इसको समझा देती, कि मुंह मारना क्या होता है।”

